Uttarakhand: हिमस्खलन त्रासदी में 9 लाशें बरामद, 29 लोगों की तलाश जारी

Uttarakhand - हिमस्खलन त्रासदी में 9 लाशें बरामद, 29 लोगों की तलाश जारी
| Updated on: 06-Oct-2022 04:18 PM IST
उत्तराखंड में हिमस्खलन त्रासदी के बाद कुल 9 लाशें बरामद की गई हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) ने गुरुवार को बताया कि अभी भी 29 ट्रेनी पर्वतारोही हिमस्खलन में फंसे हुए हैं। NIM ने बताया कि बरामद लाशों में से चार लाशें मंगलवार और बुधवार को बरामद की गई थीं। ITBP के पीआरओ ने बताया कि बरामद की गई लाशें बेस कैंप पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आज लाशों को नीचे लाए जाने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम की वजह से लाशों को नीचे लाने में कठिनाई हो रही है। ITBP के पीआरओ ने बताया कि बचाव टीमें पूरा प्रयास कर रहीं हैं कि इन लाशों को बेस कैंप तक पहुंचाया जा सके।

बचाव टीमें युद्धस्तर पर चला रहीं अभियान

उत्तरकाशी में बर्फ के तूफान में ट्रेनी पर्वतारोही फंस गए थे। फंसे हुए लोगों को बचाव टीम द्वारा बचाया जा रहा है। फंसे हुए लोगों की तलाशी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी के डंडा- II पर्वत शिखर पर मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) भी जुटे हुए हैं।

16,000 फीट पर तैयार किया गया एडवांस हेलिकॉप्टर लैंडिंग ग्राउंड

बचाव के लिए एडवांस कैंप में ITBP के और जवानों को भेजा गया है। 16,000 फीट की ऊंचाई पर एक एडवांस हेलिकॉप्टर लैंडिंग ग्राउंड भी तैयार किया गया है। आज सुबह इस लैंडिंग ग्राउंड पर सफलतापूर्वक लैंडिंग भी कराई गई है। कई हेलीकॉप्टर बचाव के लिए भेजे जा चुके हैं।

पर्वतारोहियों की टीम में कुल 175 पर्वतारोही शामिल थे। बचाव टीम अभी भी 29 पर्वतारोहियों की तलाश कर रहीं हैं। 9 पर्वतारोहियों की लाशें बरामद की जा चुकी हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।