देश: 'आदमपुर की सीट जीते तो 2024 में हरियाणा में भी बनेगी AAP की सरकार'

देश - 'आदमपुर की सीट जीते तो 2024 में हरियाणा में भी बनेगी AAP की सरकार'
| Updated on: 08-Sep-2022 03:55 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को हरियाणा के आदमपुर में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व करने के बाद आदमपुर मंडी में एक रैली को संबोधित किया। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को हरियाणा पहुंचे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके साथ हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) की 'तिरंगा यात्रा' हिसार के आदमपुर के क्रांति चौक से शुरू हुई। रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहली बार अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने पहली बार किसी देश में जाकर स्कूल देखें हैं तो वह केजरीवाल के स्कूल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल एक ही आदमी है जो 24 घंटे बिजली और मुफ्त बिजली दे सकता है तो वह सिर्फ केजरीवाल है। 

केजरीवाल ने कहा कि 2019 में पंजाब में लोकसभा की हमारी एक सीट आई थी और आज 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि मैं यह वादा करता हूं कि आप 2022 में आम आदमी पार्टी को आदमपुर की सीट जिता दो, मैं आपसे वादा करता हूं कि 2024 में हरियाणा में 'आप' की सरकार होगी।

हरियाणा विधानसभा से विधायक के तौर पर कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है, जिसके मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आदमपुर सीट को बिश्नोई का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा हरियाणा में पंचायत चुनाव भी होने हैं। केजरीवाल ने बुधवार को हिसार से अपनी पार्टी के ''मेक इंडिया नंबर 1'' अभियान की शुरुआत की।

भाजपा की हरियाणा इकाई के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष 'आप' में शामिल

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष और सिरसा जिले के पार्टी प्रभारी सत्येन्द्र सिंह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। 'आप' में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हैं और आदमपुर के विकास के लिए काम करेंगे।

हिसार के नायोली खुर्द गांव से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर आदमपुर सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

इस अवसर पर 'आप' के राष्ट्रीय समन्वयक केजरीवाल ने कहा कि इस बार आदमपुर में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता यहां एक परिवार से छुटकारा चाहती है। आदमपुर की जनता भी क्षेत्र का विकास चाहती है।    

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।