मुंबई: चार बोतल वोडका' के बाद एक बार फिर यो यो हनी सिंह के गाने पर डांस करती दिखीं सनी लियोनी

मुंबई - चार बोतल वोडका' के बाद एक बार फिर यो यो हनी सिंह के गाने पर डांस करती दिखीं सनी लियोनी
| Updated on: 11-Jul-2019 04:52 PM IST
मुंबई: यो यो हनी सिंह के गाने 'चार बोतल वोडका' में डांस का जलवा बिखरने वाली सनी लियोनी एक बार फिर से हनी सिंह के गाने में जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। हनी सिंह के नए गाने फंक लव में सनी लियोनी डांस करती दिखेंगी। हनी सिंह ने इस गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

हनी सिंह के गाने फैन्स को बहुत पसंद आते हैं, फैन्स तो बस इंतजार करते रहते हैं कि कब नया गाना रिलीज हो  हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।