Upcoming Movie: भुज :द प्राइड ऑफ इंडिया से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक आया सामने

Upcoming Movie - भुज :द प्राइड ऑफ इंडिया से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक आया सामने
| Updated on: 17-Jul-2020 05:59 PM IST
By Newshelpline . Mumbai | बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" में नजर आने वाली है। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी करते हुए बताया कि सोनाक्षी फिल्म में सुंदरबेन जेठा मधारपर्या का किरदार निभाने वाली है। 

सोनाक्षी के फर्स्ट लुक को सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सुंदरबन जेठा माधरपर्या के रूप में सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक यहाँ है। एक बहादुर सोशल वर्कर जिसने 299 महिलाओं को के साथ इंडियन आर्मी की मदद की थी। भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया, इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना जल्द आ रही है डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।"

वही सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म के फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनाक्षी के फर्स्ट लुक की बात करें तो वो ट्रेडीशनल लुक में नजर आ रहीं हैं। वो पहली बार इस तरह के एकदम नए लुक और किरदार में नजर आने वाली है। 

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सुंदरबेन जेठा मधारपर्या का रोल प्ले करेंगी। सुंदरबेन एक बहादुर समाज सेविका थीं, उन्होंने 299 महिलाओं के साथ इंडियन आर्मी की मदद की थी।

बात करें फिल्म की तो 'भुज' एक अपकमिंग वॉर एक्शन फिल्म है, जो 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में एमी विर्क, संजय दत्त, नोरा फतेही, प्रनिथा सुभाष और शरद केलकर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अजय देवगन इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। और संजय दत्त इंडियन एयरफोर्स के स्काउट रणछोरदास पागी का किरदार निभाते दिखाई देगें। 

फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक दुधैया ने किया है। और इसे भुषण कुमार ने प्रोड्यूस कर रहे है। इस फिल्म को जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।