विज्ञापन

Akanksha Puri Kiss: आकांक्षा पुरी ने फ्रैंच किस करने पर तोड़ी चुप्पी- गंदी बात करने वालों को दिया जवाब

Akanksha Puri Kiss: आकांक्षा पुरी ने फ्रैंच किस करने पर तोड़ी चुप्पी- गंदी बात करने वालों को दिया जवाब
विज्ञापन

Akanksha Puri Kiss: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में ताबड़तोड़ हंगामे जारी हैं। लड़ाई-झगड़े हो या रोमांस, सब हदें पार होती नजर आ रही हैं। हाल में ही लेबनानी मॉडल जद हदीद और आकांक्षा पुरी का फ्रैंच किसिंग वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ट्विटर पर जद और आकांक्षा के किसिंग पर जमकर विवाद भी हुआ। लोगों ने तो सलमान खान तक को इस मैटर में खींच लिया। अब खिंचाई के बाद आकांक्षा पुरी का रिएक्शन सामने आया है। किस को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा और इसे सही करार दिया।

आकांक्षा पुरी की टीम ने उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर Jad Hadid के साथ हुए किसिंग पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि कैसे ये एक टास्क का हिस्सा था। अगर उनकी जगह कोई और भी होता तो शायद यही करता। उन्होंने बस अपना काम किया है।

किसिंग विवाद पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

Mika Di Vohti जैसा रियालिटी शो जीतने वाली Akanksha Puri ने ट्विटर पर लिखा, 'आजकल एक कथित Kiss खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खैर वहां पर हमारी लड़कियां कांप रही थीं, सिर्फ एक ही ऐसी लड़की थी जिसने उस स्थिति को समझा। उन्होंने (आकांक्षा) उसी टाइम साफ कर दिया था कि बहुत सारे स्टार्स और लोग फिल्मों के लिए भी तो ऐसा करते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद लोगों ने उनकी पीठ के पीछे लेबल लगा दिया।'

'कच्चे अंडे खाए वो तो किसी को नहीं दिखा'

आगे लिखा, 'जब उन्होंने उस टास्क में चार कच्चे अंडे खाए तो ये बात किसी को नहीं दिखी। आखिर क्यों इस बात की चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बहुत ही मजबूती के साथ सभी टास्क पूरे किए थे। हमें गर्व है आकांक्षा पर जिस तरह उन्होंने अपना काम किया। लेकिन हैरानी उन लोगों पर हो रही है कि टास्क के बाद उन्हें लेकर गंदी बातें हो रही है। लेकिन इसके पीछे का इरादा समझना चाहिए। ऐसे किसी को जज करना सही नहीं।'

30 सेंकेंड का जद हदीद और आकांक्षा पुरी का फ्रैंच किस

मालूम हो, पिछले एपिसोड में दो टीमों के बीच एक टास्क हुआ था। जिसमें एक टीम को दूसरी टीम को कुछ डेयर देने थे। ऐसे में एक टीम में अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, जद हदीद और मनीषा थे तो दूसरी टीम में अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, फलक नाज, बेबीका और सायरस थे। अविनाश ने टास्क में आकांक्षा और जद को 30 सेकेंड का फ्रैंच किस करने का डेयर दिया था। जिसे दोनों कंटेंस्टेंट ने माना और नेशनल टीवी पर किस किया था।

विज्ञापन