IND vs PAK: पाकिस्तान ने आखिरकार विश्व कप में भारत के अपराजेय क्रम को तोड़ दिया। रविवार को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान 29 साल में पहली बार जीता है। इससे पहले भारत ने पड़ोसी देश को विश्व कप मुकाबलों में हमेशा मात दी। टीम इंडिया ने 50 ओवर और 20 ओवर के विश्व कप मैचों को मिलाकर लगातार 12 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी विश्व कप मैच होता है तो जीत का पूर्वानुमान भारत के पक्ष में लगाया जाता है। दोनों देशों के बीच मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिेंह ने कहा था कि पाकिस्तान को जब विश्व कप में हारना ही होता है, तो वह भारत के खिलाफ खेलते ही क्यों हैं? लेकिन विश्व में भारत को मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह को ट्रोल किया है।
Haanji? Walk over chahiye tha @harbhajan_singh ? pic.twitter.com/6XSc5cpcPp
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) October 24, 2021
भारत को मिलना चाहिए वॉकओवर
दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच से पहले हरभजन सिंह ने कहा था, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वॉकओवर मिल जाना चाहिए। वहीं, अब पाकिस्तान की जीत के बाद शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह के जमकर मजे लिए। उन्हें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और हरभजन से पूछा कि क्या अब भी उनको वॉक ओवर चाहिए।
शोएब ने हरभजन को किया ट्रोल
इस विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान ने जैसे ही भारत को हराया उसके तुरंत बाद शोएब अख्तर ने ट्वीट कर पूछा कहां हो यार हरभजन सिंह। इसके बाद शोएब ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें वह हरभजन सिंह से कह रहे हैं कि हां, हरभजन सिंह वॉकओवर लेना है, नहीं लेना, अच्छा चलो क्या कर सकते हैं यार। इस मैच में पाकिस्तान ने इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया कि उसने भारत को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया। विपक्षी टीम ने भारत को खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ दिया।