विज्ञापन

अमीषा पटेल का खुलासा: 'पढ़ी-लिखी' आंखों ने 'लगान' से निकाला, 'गदर' में बनाया 'सकीना'

अमीषा पटेल का खुलासा: 'पढ़ी-लिखी' आंखों ने 'लगान' से निकाला, 'गदर' में बनाया 'सकीना'
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से रातों-रात स्टार बनीं अमीषा ने बताया कि उन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि जिस शारीरिक विशेषता और व्यक्तित्व के कारण उन्हें ‘लगान’ से हाथ धोना पड़ा, वही उनके लिए सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में वरदान साबित हुई।

'लगान' से बाहर होने की वजह: 'पढ़ी-लिखी' आंखें और चमकदार स्किन

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘लगान’ के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था और वह इस फिल्म के लिए चुनी भी गई थीं। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी दे दी थीं और अमीषा ने उस समय को याद करते हुए कहा, “जब मैं ‘कहो न प्यार है’ की शूटिंग न्यूजीलैंड में कर रही थी, तब मेरे मैनेजर ने मुझे फोन किया और बताया कि वह ‘लगान’ की डेट्स रिलीज कर रहे हैं।

अमीषा के अनुसार, आशुतोष गोवारिकर का मानना था कि उनकी स्किन बहुत ज्यादा चमकदार है और उनकी पर्सनैलिटी काफी एजुकेटेड है, जिसकी वजह से वह गांव वाली लड़की के किरदार में फिट नहीं बैठ पाएंगी। इसी वजह से उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह किसी और को कास्ट किया गया।

'गदर' में सकीना बनने का सफर और तारा सिंह का वो डायलॉग

अमीषा ने बताया कि उनकी इसी 'एजुकेटेड पर्सनैलिटी' ने उन्हें ‘गदर’ में सकीना का रोल दिलाने में मदद की। उन्होंने कहा, “सकीना का किरदार एक सहमी हुई, पढ़ी-लिखी और राजनीतिक रूप से समझदार लड़की का था, जो एक रसूखदार राजनीतिक बैकग्राउंड से आती थी।

जब अमीषा ने फिल्म के प्रोड्यूसर से अपनी कास्टिंग के बारे में पूछा, तो उन्होंने सनी देओल (तारा सिंह) के एक डायलॉग का जिक्र किया। ” उन्हें एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो चांद की तरह मासूम और नूरानी लगे। साथ ही, उन्हें एक ऐसी अभिनेत्री चाहिए थी जिसकी बॉडी लैंग्वेज एक पढ़ी-लिखी लड़की जैसी हो। प्रोड्यूसर का मानना था कि एक्टिंग सिखाई जा सकती है, लेकिन एक शिक्षित व्यक्ति की स्वाभाविक पर्सनैलिटी लाना मुश्किल होता है।

14 जून 2001: जब इतिहास में टकराईं दो बड़ी फिल्में

अमीषा पटेल ने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘लगान’ और ‘गदर’ दोनों ही फिल्में एक ही दिन, 14 जून 2001 को रिलीज हुई थीं। उन्होंने कहा, “अगर मैं ‘लगान’ से बाहर नहीं होती, तो मैं दोनों ही फिल्मों का हिस्सा होती और ” अमीषा ने बताया कि उस दौर में वह हर फिल्ममेकर की पहली पसंद थीं और सभी उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे।

अमीषा ने अपने इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि उनके करियर के शुरुआती दौर में उनकी पर्सनैलिटी ने उनके लिए अलग-अलग अवसर पैदा किए, जहां एक तरफ उन्हें एक बड़ी फिल्म गंवानी पड़ी, वहीं दूसरी तरफ उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'गदर' में काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन