बॉलीवुड: अर्जुन कपूर ने खरीदी करीब ₹1 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी, तस्वीरें सामने आईं

बॉलीवुड - अर्जुन कपूर ने खरीदी करीब ₹1 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी, तस्वीरें सामने आईं
| Updated on: 14-Apr-2021 06:49 AM IST
बॉलीवुड: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वैसे तो अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों अर्जुन एक अन्य वजह से लाइम लाइट बटोर रहे हैं। ये वजह है अर्जुन की नई गाड़ी। दरअसल अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने लिए एक गाड़ी खरीदी है। जिसके साथ अर्जुन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अर्जुन ने Land Rover Defender खरीदी है। जिसे कोई भी देखेगा तो देखता ही रह जाएगा। ये गाड़ी ऐसी है कि जब ये सड़क पर निकलेगी तो लोगों की नजरें बस इसी पर टिकी रहेंगी। हाल ही में अर्जुन कपूर इस गाड़ी के साथ स्पॉट हुए हैं। तभी से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग इस गाड़ी की कीमत को जानकर हैरान रह गए हैं। उनके फैंस उनकी इस गाड़ी के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर की Land Rover Defender की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। वायरल हो रहीं तस्वीरों में अर्जुन कपूर अपनी नई गाड़ी के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन इस दौरान व्हाइट रंग की टी-शर्ट और जींस पहने हुए हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने मास्क भी लगाया हुआ है। बता दें कि इससे पहले अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर Maderati Levante गाड़ खुद को गिफ्ट की थी।

बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि फिल्म को दर्शकों की ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थीं। वहीं अब अर्जुन जल्द ही रकुल प्रीत सिंह के साथ डांस वीडियो सॉन्ग 'दिल है दीवाना' में नजर आने वाले हैं। इसकी अर्जुन और रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर कर दी है। ये गाना 17 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।