क्रिकेट: अरमान मलिक ने गाया गाना, साक्षी संग रोमांटिक हुए महेंद्र सिंह धोनी

क्रिकेट - अरमान मलिक ने गाया गाना, साक्षी संग रोमांटिक हुए महेंद्र सिंह धोनी
| Updated on: 28-Jan-2020 02:59 PM IST
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS dhoni) पर फिल्म बनी थी 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी ने अहम भूमिका अदा की थी। इसी का एक गाना है, 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा, जैसे मैं करती हूं।।।' पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) रोमांटिक अंदाज में नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। धोनी-साक्षी के अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। 

हुआ यूं कि एक इवेंट में सिंगर अरमान मलिक धोनी को स्टेज पर बुलाते हैं,लेकिन धोनी दूर भागने लगते हैं। इसके बाद अरमान कहते हैं कि वह उनसे डांस नहीं करवाएंगे। फिर साक्षी भी उन्हें स्टेज पर जाने की कहती हैं। इसके बाद दोनों स्टेज पर आते हैं और अरमान उन्हें यह गाना डेडिकेट करते हुए गाते हैं। धोनी और साक्षी स्टेज पर इस गाने को खूब एन्जॉय करते हैं। धोनी के फैन पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिस पर खूब कमेंट आ रहे हैं। 

साक्षी ने इसी इवेंट की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह लाल रंग कुर्ती में बिंदी लगाए काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्हीं के साथ धोनी ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी।

View this post on Instagram

Kaun tujhe yun pyaar karega jaise main karti hoon " who will love you like this Like I do " @sakshisingh_r @mahi7781 @armaanmalik @amaal_mallik . . Video credit : ~@msdhonifansofficial ~ . . #sakshisingh #dhonisakshi #mahikshi #mahisakshi #armaanmalik #amaalmalik #kauntujhe

A post shared by mahiiiii (@the_hero_of_helicopter_shott) on

धोनी पर बनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के काम को काफी पसंद किया गया था। इसमें धोनी की लव स्टोरी से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट तक की पूरी कहानी को बेहद रोचक अंदाज में दिखाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इससे पहले अजय देवगन के साथ धोनी नजर आए थे। अजय देवगन ने धोनी के साथ तस्वीर को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा था कि क्रिकेट और फिल्म्स, हमारे देश को एकजुट करने वाला धर्म। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।