नई दिल्ली. थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले यह पद वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के पास था। सीओएससी तीनों सेनाध्यक्षों को मिलकर बनी हुई एक कमेटी है।
हमेशा इसका अध्यक्ष तीनों सेनाध्यक्षों में जो सबसे वरिष्ठ होता है उसके पास होता है। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ इस महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद वरिष्ठता की सूची में थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का स्थान है।
Delhi: The outgoing Chairman Chiefs of Staff Committee (COSC) Air Chief Marshal BS Dhanoa handed over the baton to the new Chairman COSC Chief of the Army Staff General Bipin Rawat in Delhi, today. Chief of the Naval Staff Admiral Karambir Singh was also present. pic.twitter.com/7u9vjDQ6oD
— ANI (@ANI) September 27, 2019
जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2016 को सेना प्रमुख पद संभाला था। बता दें कि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने 29 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से सीओएससी अध्यक्ष का प्रभार लिया था।