Aus vs Ind: इस छक्के से वॉशिंगटन सुंदर ने पूरा किया अर्द्धशतक, बताया क्यों नहीं देखा बॉल की तरफ, देखें VIDEO

Aus vs Ind - इस छक्के से वॉशिंगटन सुंदर ने पूरा किया अर्द्धशतक, बताया क्यों नहीं देखा बॉल की तरफ, देखें VIDEO
| Updated on: 17-Jan-2021 08:39 PM IST
IND vs AUS: गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपना पहला टेस्ट खेल रहे वॉशिंगटन  सुंदर (Washington Sundar) और शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) बड़े हीरो बन गए। खासतौर पर वॉशिगंटन सुंदर (Washington Sundar) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। और उनकी बल्लेबाजी की खासियत बना हुआ है नॉथन लॉयन के खिलाफ जड़ा छक्का, जिसने उनकी पूरी बल्लेबाजी को बंया कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने इस छक्के के साथ ही अपना अर्द्धशतक पूरा किया और उनका यह छक्का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दरअसल नॉथन लॉयन की फ्लाइटेड गेंद पर वॉशिंगटन ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा, तो उन्होंने गेंद की तरफ देखा तक नहीं और वह सिर्फ गेंद की पिच (जहां गेंद टप्पा खायी) को ही निहारते रहे। और जब गेंद स्टैंड में जाकर गिरी, तभी वॉशिंगटन ने अपने शॉट को देखा। और यह बताता है कि सुंदर अपने शॉट को लेकर कितने ज्यादा विश्वस्त थे। लेकिन क्रिकेट तकनीक के हिसाब से यह अलग ही वजह है। साथ ही, यह अंदाज यह भी बताता है कि वह अपनी बैटिंग पर कितना ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे थे। 

दरअसल जब कोई बल्लेबाज  यह शॉट खेलता है, तो उसकी हेड पोजीशन एकदम स्थिर होनी चाहिए। अगर इसमें गड़बड़ हो जाए, तो गेंद के मिसटाइम होने का खत रहता है। इस शॉट में हेड पोजीशन को स्थिर रखने के लिहाज से ही सुंदर अपने अपने छक्के को नहीं देखा। और यह बात बताने के लिए काफी है कि वॉशिंगटन अपने तकनीकी पहलुओं को लेकर कितने ज्यादा सतर्क हैं और कितना ज्यादा ध्यान देते हैं। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।