मनोरंजन: एवेंजर्स एंडगेम ने छह दिन में भारत में कमाए 244 करोड़
मनोरंजन - एवेंजर्स एंडगेम ने छह दिन में भारत में कमाए 244 करोड़
बॉक्स ऑफिस पर एवेंजर्स एंडगेम अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 6 दिन में इस फिल्म ने 244 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, ''हॉलिडे फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। शुक्रवार को 53.60 करोड़, शनिवार- 52.20 करोड़, रविवार-52.85 करोड़, सोमवार-31.05 करोड़, मंगलवार-26.10 करोड़ और बुधवार को 28.50 करोड़ रु. की कमाई की, जिससे इसका कलेक्शन 244.30 करोड़ पार पहुंच गया है।''