विज्ञापन

Crime: बॉस ने की रेप की कोशिश, महिला ने चाकू से काट डाला प्राइवेट पार्ट

Crime: बॉस ने की रेप की कोशिश, महिला ने चाकू से काट डाला प्राइवेट पार्ट
विज्ञापन

मेड्रिड: स्पेन (Spain) में एक महिला ने बलात्कार (Rape) की कोशिश करने वाले अपने बॉस को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। महिला बार्सिलोना स्थित एक बार (Bar) में काम करती है। पुलिस के मुताबिक, बार के मालिक ने महिला को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया था। हालांकि, महिला किसी तरह उसके चंगुल से निकलने में कामयाब रही और जाते-जाते उसे ऐसा जख्म भी दे दिया, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाए। 

Bangladesh का रहने वाला है आरोपी

आरोपी बार मालिक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है और वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। घटना मंगलवार तड़के सुबह 2 बजे के आसपास हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बार के मालिक ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया था। अपने बचाव में उसने आरोपी पर चाकू से हमला बोला, जिसमें उसका प्राइवेट पार्ट कटकर अलग हो गया। इसके बाद महिला वहां से भाग निकली।   

Accused खुद पहुंचा अस्पताल 

घटना के बाद आरोपी अपना कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर खुद अस्पताल पहुंच गया था, ताकि उसे सर्जरी करके फिर से जोड़ा जा सके। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि सर्जरी सफल हुई या नहीं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसके आधार पर जांच जारी है। पुलिस चीफ ऑस्कर कैररेस ने कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है।  

काफी समय से कर रहा था प्रताड़ित

पुलिस चीफ ने बताया कि आरोपी की स्थिति में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। महिला का कहना है कि उसने सेल्फ डिफेंस में यह कदम उठाया। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित महिला को आरोपी लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। कई मौके पर उसने पीड़िता का यौन शोषण भी किया था। घटना के बाद महिला ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों को सबकुछ बताया था।   

विज्ञापन