नई दिल्ली: पूरी दुनिया में महामारी बनकर कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने के बाद अब एक बार फिर से चीन में जानवरों के मांस की बिक्री शुरू हो गई है। इस बात पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने चीन को जमकर फटकार लगाई है। यह तो सभी को पता है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई। इससे भी जरूरी बात यह है कि इस जानलेवा वायरस की उत्पत्ति चमगादड़ या अन्य किसी जानवर से हुई। लेकिन इसके बाद भी इस देश के लापरवाह रवैऐ से रवीना टंडन का पारा चढ़ गया।
Humans won’t learn their lessons,however hard the sacrifices and price to pay was. Gone back to their barbaric practices . #china worlds worst country for animal abuse and wildlife crime . https://t.co/mrfJElrJ0q
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) March 30, 2020
रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने एक ट्वीट करके अपने गुस्से को जाहिर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अपने रिएक्शन के साथ एक और ट्वीट भी शेयर किया है जो उनकी बात को साबित करता है। इस ओरिजनल ट्वीट में लिखा है, 'चीन में चमगादड़, बिल्ली, मेंढक, कुत्ते और दूसरे जानवरों की खरीद फरोख्त जारी है। फर्क बस इतना है कि अब वहां पर इन सबकी फोटो लेने से मना करने वाला एक पुलिस वाला तैनात है।'
अब ये ट्वीट देखने के बाद रवीना से रहा नहीं गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भी भड़ास निकाली। उन्होंने चीन को फटकारते हुए लिखा 'इंसान कभी सबक नहीं सीखने वाला है। बावजूद इसके कि कितनी कुर्बानियां देनी पड़ी और यह हमें कितना महंगा पड़ा वापस अपनी असभ्य आदत में चले ही गये। जानवरों के साथ दुर्व्यवहार और वाइल्ड लाइफ क्राइम के मामले में चीन दुनिया का सबसे बुरा देश है।'
कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से लगातार रवीना टंडन के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इससे पहले वह एक बार लॉकडाउन का मतलब समझाती नजर आईं थी इससे पहले वह ट्रेन में यात्रा के दौरान अपने कंपाउंड की सफाई करते हुए पाई गई थीं। जिसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की थी।