एंटरटेनमेंट डेस्क | कोरोना वायरस की वजह से कोई भी टीवी सितारा घर के बाहर नहीं जा पा रहा है। तभी तो ये सभी लोग अपने अपने घरों पर मस्ती करने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं ये सितारे घर में अपनी पुरानी आदतों को भी ताजा कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी आरती सिंह का है। हाल ही में आरती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आरती सिंह दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सिनरन बनकर डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं पूरा फील लेने के लिए उन्होंने टॉवल के साथ मेरे ख्वाबों में जो आए गाने पर ताल से ताल मिलाई है।