बॉलीवुड: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां

बॉलीवुड - बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां
| Updated on: 29-Jul-2022 03:22 PM IST
बॉलीवुड | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के एक और कपल के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण बेदी शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी जिसमें परिवार के लोग और करीबी ही शामिल थे। शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया। अब बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 

पैरेंट्स बनने को लेकर एक्साइटेड

बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015  में रिलीज हुई थी। बिपाशा से करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। बिपाशा और करण ने करीब एक साल तक डेट किया और फिर सात फेरे लिए। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के छह साल बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं। जल्द ही कपल इस बारे में आधिकारिक ऐलान करेगा। करीबी सूत्र के मुताबिक, बिपाशा और करण अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे

बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अप्रैल में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर पोस्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।