बॉलीवुड: जब बिपाशा ने कहा था- 'सलमान हमारे साथ हनीमून में आ रहे हैं'

बॉलीवुड - जब बिपाशा ने कहा था- 'सलमान हमारे साथ हनीमून में आ रहे हैं'
| Updated on: 07-Jan-2022 10:39 PM IST
बॉलीवुड में ब्लैक ब्यूटी के नाम से मशहूर रहीं एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने शुक्रवार (7 जनवरी) को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ही साथ कई सितारों ने बिपाशा को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने भी अपनी पत्नी के बर्थडे को काफी स्पेशल बनाया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो सामने आया, जहां करण- बिपाशा के साथ सलमान खान (Salman Khan) नजर आ रहे हैं। वहीं बिपाशा मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि सलमान खान हमारे साथ हनीमून में आ रहे हैं।

बिपाशा- करण के वेडिंग फंक्शन में सलमान

दरअसल 30 अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद पार्टी में सलमान खान भी शामिल हुए। इस दौरान करण- बिपाशा और सलमान मीडिया से रूबरू हुए। जहां पैपराजी ने सलमान से उनकी शादी पर सवाल पूछ लिया। इस सवाल पर सलमान ने टोल मटोल जवाब देते हुए खूब मस्ती मजाक किया।

बिपाशा की हाजिरजवाबी

इसके बाद एक पैपराजी ने पूछ लिया कि क्या सलमान, बिपाशा- करण को कोई हनीमून प्लान बताएंगे? पहले तो इस सवाल को सुनकर तीनों हैरान रह जाते हैं और बिपाशा- करण, सलमान को देखने लगते हैं। वहीं इसके बाद बिपाशा कहती हैं- 'सलमान खान हमारे साथ हनीमून में आ रहे हैं'। वहीं ये जवाब सुनकर करण भी एक दम मजाकिया अंदाज में येस कहते हैं और फिर बिपाशा- करण हंसने लगते हैं। वहीं सलमान इस जवाब को सुनकर चल देते हैं।

पति से सरप्राइज पाकर बिपाशा हुईं खुश

बता दें कि बर्थडे के खास मौके पर करण ने बिपाशा को सरप्राइज दिया। करण ने बिपाशा को जन्मदिन का सेलिब्रेशन इस बार कहीं बाहर नहीं बल्कि घर पर किया है और आधी रात को वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। बिपाशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन सेलिब्रेशन का तीन वीडिया साझा की हैं। इन तीनो वीडियो में वह अलग-अलग मूड में दिख रही हैं। वीडियो को देख साफ होता है कि करण सिंह ग्रोवर ने आधी रात को अपनी लेडी लव को सरप्राइज दिया था। वीडियो में बिपाशा पति से सरप्राइज पाकर बेहद खुश हैं और उन्हें किस कर अपना प्यार बरसाती देखी गई हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के सामने दो केक रखे हुए है और वो उन्हें कट कर रही है। इस दौरान करण बहुत ही प्यार से हैप्पी बर्थडे गाते दिख रहे है। एक्ट्रेस के चारों तरफ बैलून भी दिख रहा है। 

करण ने लिखा प्यार भरा नोट

करण ने भी बर्थडे गर्ल को जन्मदिन विश करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही अपनी डियर वाइफ के लिए सुपर क्यूट नोट भी लिखा है। करण लिखते है, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी प्यारी बेबी! आपके जीवन का हर पल खुशी और प्यार और हंसी से भरा हो! आप सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने कभी जाना है! बेबी मैं तुमसे प्यार करता हूं! जन्मदिन मुबारक हो।'

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।