झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी को लग सकता है झटका, JMM-कांग्रेस की सरकार के आसार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 - बीजेपी को लग सकता है झटका, JMM-कांग्रेस की सरकार के आसार
| Updated on: 21-Dec-2019 07:51 AM IST
झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly eleciton 2019) में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। पांचवें और आखिरी चरण की वोटिंग के बाद आए तमाम एग्जिट पोल (Exit Poll of Jharkhand assembly election) में बीजेपी सत्ता की दौड़ में पिछड़ती दिख रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) और कांग्रेस मिलकर सरकार बना सकते हैं। पोल ऑफ पोल्स के अनुसार 81 सदस्यों की विधानसभा में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अगुवाई में सरकार बनती दिख रही है। अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र के बाद झारखंड दूसरा राज्य होगा, जहां बीजेपी के हाथ से सत्‍ता फिसलेगी।

2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 44 सीटें मिली थीं। इसके बाद रघुवर दास के नेतृत्‍व में राज्‍य में बीजेपी ने सरकार बनाई थी। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्‍ट्र और हरियाणा चुनाव में बीजेपी हरियाणा में तो सत्‍ता बचाने में कामयाब हो गई, लेकिन महाराष्‍ट्र में शिवसेना के विद्रोह के कारण उसके हाथ से सत्‍ता चली गई। अब झारखंड से जो संकेत हैं, वह बीजेपी के लिए अच्‍छे नहीं कहे जा सकते। आज तक एक्‍सिस माइ इंडिया के अनुसार जेएमएम और कांग्रेस को 31 से 39 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 28 से 36 सीटें मिलने की संभावना है। बीजेपी से अलग हो चुनाव लड़ने वाली आजसू को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

आज तक एक्सिस माइ इंडिया

बीजेपी                   22-32

जेएमएम कांग्रेस     38-50

जेवीएम                 02-04

आजसू                  03-05अन्‍य                      04-07

कशिश न्‍यूज

बीजेपी                   25-30

जेएमएम कांग्रेस      37-49

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।