बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) मनोरंजन की दुनिया में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। बॉबी देओल ने बीते कुछ वक्त में एक बार फिर साबित किया है कि वो एक दमदार अभिनेता हैं। इस बीच बॉबी देओल का एक फनी मीम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको सोशल मीडिया पर कोविड से कनेक्ट करते हुए शेयर किया जा रहा है।
क्या है वीडियो
दरअसल पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉबी देओल की कुछ फिल्मों के अलग अलग क्लिप्स को जोड़कर एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें बॉबी देओल वो सभी काम करते और कहते दिख रहे हैं, जो इन दिनों कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिखाए और बताए जा रहे हैं। बॉबी देओल का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
'कहीं ये बीमारी मुझे भी न लग जाए'
बॉबी देओल के इस वीडियो को उनके फैन अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में ही बॉबी देओल कहते दिखते हैं- 'क्योंकि मैं वो साफ साफ देख सकता हूं, जो आप नहीं देख सकते।' इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग से कनेक्ट करते हुए वीडियो में दिखाया गया है। जहां सनी देओल से बॉबी देओल कहते हैं- 'हाथ मत लगाना भैया, कहीं ये बीमारी मुझे भी न लग जाए।'
Lord Bobby predicted COVID-19 and told us to follow the safety precautions pic.twitter.com/gr4Dbl5dt2
— Bobbywood (@Bobbywood_) March 28, 2021
ऐश्वर्या का स्वैब टेस्ट
वीडियो में आगे बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय की फिल्म का एक सीन दिखता है, जिसे कोविड के लिए हो रहे स्वैब टेस्ट से कनेक्ट किया गया है। वीडियो में दिखता है कि बॉबी देओल, ऐश्वर्या से कहते हैं- 'प्यार से नहीं तो जबरदस्ती ही सही। छींको... छींको..।'
मास्क, क्वारंटीन और हैंड वॉश
वीडियो में आगे दिख रहा है कि बॉबी देओल मास्क पहने हुए हैं और इसके साथ ही एक दूसरे सीन में दिख रहा है कि बॉबी देओल घर को अंदर से बंद कर रहे हैं। फिल्म बिच्छू के सीन में बॉबी देओल कई सारे लॉक घर के अंदर से लगाते दिख रहे हैं। इस सीन को क्वांरटीन से कनेक्ट किया गया है। वहीं आखिर में बॉबी देओल हाथ धोते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।