मनोरंजन: शाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर दर्शाई गई उनकी तस्वीर, लिखा गया 'हमें आपसे प्यार है'

मनोरंजन - शाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर दर्शाई गई उनकी तस्वीर, लिखा गया 'हमें आपसे प्यार है'
| Updated on: 03-Nov-2021 01:51 PM IST
मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैन्स, दोस्त और फैमिली वालों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया। शाहरुख के जन्मदिन का सेलिब्रेशन केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया गया। जी हां! शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशन कर दिया गया। 

बुर्ज खलीफा टावर पर दिखा शाहरुख का वीडियो

दुबई के फैंस ने अपने चहेते हीरो को बुर्ज खलीफा के जरिए  बर्थडे की शुभकामनाएं दी है।  इस खास मौके की एक खास फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर एक्टर के फैंस बेहद खुश हैं। सामने आई बुर्ज खलीफा की तस्वीर में देख सकते हैं कि  शाहरुख खान की फोटो के साथ 'वी लव यू' लिखा हुआ दिख रहा है।

परिवार के साथ मुबंई में मनाया जन्मदिन

शाहरुख खान ने भले ही अपने जन्मदिन का जश्न, परिवार के साथ अपने अलीबाग वाले फार्महाउस में सेलिब्रेट किया लेकिन उनके जन्मदिन की खुशियां विदेशों में देखी गई। जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्टर को देश के हर कौने से बधाईयां मिली।

दो साल से बुर्ज खलीफा सेलिब्रेट कर रहा एक्टर का जन्मदिन

आपकी जानकारी  के लिए बता दें कि  पहला मौका नहीं है, जब 'बुर्ज खलीफा' के जरिए शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई मिली हैं। पिछले 2 साल से दुबई शाहरुख के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर उनका नाम तो कभी उनकी फोटो को शेयर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।