विज्ञापन

Business: आनंद महिंद्रा ने अनोखे अंदाज में गणपति बप्पा को कहा गुड बॉय, शेयर किया मजेदार VIDEO

Business: आनंद महिंद्रा ने अनोखे अंदाज में गणपति बप्पा को कहा गुड बॉय, शेयर किया मजेदार VIDEO
विज्ञापन

Business Desk | सोशल मीडिया अक्सर अपने वीडियो और फोटो को लेकर चर्चा में रहने वाले बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने गणपति बप्पा के विसर्जन को लेकर एक अनोखा वीडियो शेयर किया है। आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक हाथी का बच्चा दिखाई दे रहा है जो कि अपने सूंड को लहारते हुए नजर आ रहा है। गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन शुक्रवार को देशभर में भक्तों ने अपने गणपति बप्पा का विसर्जन किया।

अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'हमें लगता है कि बप्पा अपनी सूंड से अपने गुड बॉय कर रहे हैं... और हम कह रहे है गणपति बप्पा मोरया, अगले साल मिलते हैं।' आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो पर कई सारे यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा गणपति अफ्रीका गए थे?

दस दिनों तक चलने वाला यह त्योहार शुक्रवार को खत्म हो गया। दस दिनों में लोग गणपित बप्पा को अपने घरों में स्थापित करते हैं और पूजा-पाठ करने के बाद उनका पूरे धूमधाम से विसर्जन भी करते हैं। इस दौरान हर व्यक्ति केवल यही कहता रहता है 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।'

मुंबई में करीब दो लाख मूर्तियों का विसर्जन

दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में 1.93 लाख मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में 1.93 लाख से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।  पिछले 10 दिनों में शहर भर में बनाए गए कृत्रिम तालाबों में 66,127 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। दो साल के अंतराल के बाद इस वर्ष गणपति या गणेश उत्सव बिना किसी महामारी संबंधी प्रतिबंध के मनाया गया।

विज्ञापन