धर्म: कौटिल्य - चाणक्य नीति में बताया है कि सफलता और तरक्की चाहते हैं तो इन 3 तरह के लोगों से दूर रहें

धर्म - कौटिल्य - चाणक्य नीति में बताया है कि सफलता और तरक्की चाहते हैं तो इन 3 तरह के लोगों से दूर रहें
| Updated on: 22-Mar-2019 01:53 PM IST
रिलिजन डेस्क. चाणक्य नीति के पहले अध्याय के चाैथे श्लोक में सफलता का सूत्र बताया गया है। इस चाणक्य नीति में 3 ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो सफलता और तरक्की में रुकावट बनते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार सफलता और तरक्की चाहने वालों को ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसे लोग नौकरी और बिजनेस के अलावा हर क्षेत्र में मिलते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में जो बाते बताई हैं वो आज के समय और परिस्थितियों में भी सच होती हैं।

चाणक्य नीति का श्लोक

मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टस्त्रीभरणेन च ।

दुःखितैः संप्रयोगेण पण्डितोऽप्यवसीदति 

चाणक्य नीति के इस श्लोक में बताया है कि मूर्ख शिष्य को उपदेश नहीं देना चाहिए। इसका मतलब ये है कि आपके आसपास या साथ में कोई मूर्ख व्यक्ति हो तो उसे समझाने या सीखाने में समय खराब नहीं करना चाहिए। इसका असर अपनी सफलता और तरक्की पर पड़ता है।

चाणक्य नीति कहती है कि दुष्टस्त्री से दूर रहना चाहिए। यानी ऐसी महिलाओं से बचकर रहना चाहिए जो बुरे स्वभाव की हैं। अपनी मर्यादाओं को ध्यान में नहीं रखने वाली, जोर से बोलने वाली,  बिना सोचे-समझे बोलने और काम करने वाली महिलाओं से बचकर रहना चाहिए। ऐसी महिलाएं आपके संपर्क में हो तो उनसे दूरी बना लेना चाहिए। ऐसी महिलाएं अन्य पुरुषों से भी ज्यादा खतरनाक होती हैं। 

चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना बात दुखी रहते हैं। यानी हम कह सकते हैं कि वो लोग जो हमेशा नेगेटिव सोचते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये लोग खुद तो कुछ नहीं करते और आपको भी हर काम करने से रोकते हैं। ऐसे लोगों के नकारात्मक विचारों से आपकी तरक्की में भी रुकावटें आती हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।