देश: चाणक्य नीतिः बुद्धिमान इंसान इन 6 चीजों का जिक्र तक नहीं करते, आप भी इनसे बचकर रहें
देश - चाणक्य नीतिः बुद्धिमान इंसान इन 6 चीजों का जिक्र तक नहीं करते, आप भी इनसे बचकर रहें
|
Updated on: 28-Apr-2020 09:57 AM IST
भारत के महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री का दर्जा पा चुके आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन को सफल बनाने के लिए अनेकों नीतियां बनाईं। उन्होंने इन नीतियों को अपने नीति ग्रंथ (चाणक्य नीति) में समाहित किया। इसी नीति ग्रंथ के एक श्लोक में चाणक्य ने उन 6 चीजों के बारे में बताया है कि जिनके बारे में बुद्धिमान व्यक्ति कभी जिक्र तक नहीं करते। क्योंकि ऐसा करने से नुकसान होने की संभावना होती है। आइए जानते हैं उन 6 चीजों के बारे में।।। सुसिद्धमौषधं धर्मं गृहच्छिद्रं च मैथुनम्। कुभुक्तं कुश्रुतं चैव मतिमान्न प्रकाशयेत्॥ > चाणक्य के मुताबिक बुद्धिमान इंसान अगर किसी प्रकार की दवाई या औषधी ले रहा है तो उसके बारे में किसी और से नहीं बताना चाहिए। अपनी दवाईयों के बारे में दूसरों से बताने पर स्वास्थ्य पर उल्टा प्रभाव पड़ता है। > चाणक्य कहते हैं कि विकट से विकट स्थिति में भी अपने घर का भेद किसी दूसरे को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने पर दुश्मन फायदा उठा सकते हैं और आपको बर्बाद कर सकते हैं। > परिवार के किसी सदस्य की किसी दूसरे से बुराई नहीं करनी चाहिए। अगर आपस में एक दूसरे से कोई शिकायत है भी तो उसे खुद से ही सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरों को बताने पर वो आपके परिवार का उपहास करते हैं और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। > संभोग के दौरान गलती हो जाए तो उसके बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। इन चीजों को बताने पर समाज आप पर और आपके चरित्र पर संदेह करने लगता है। > चाणक्य के मुताबिक मनुष्य को चाहिए कि अगर उसे खराब भोजन करना पड़े या करे तो उसके बारे में किसी से न बताए। > श्लोक के अंत में चाणक्य ने कहा है कि लोगों से सुने बुरे शब्दों को दूसरों तक नहीं पहुंचने देना चाहिए। बुराई और निंदा वाले शब्दों को खुद तक ही रखना चाहिए। इससे आपका मान-सम्मान बना रहता है।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।