पंचांग-पुराण: चाणक्य नीति: किसी भी अच्छे-बुरे व्यक्ति को परखने के लिए सटीक हैं ये 5 उपाय

पंचांग-पुराण - चाणक्य नीति: किसी भी अच्छे-बुरे व्यक्ति को परखने के लिए सटीक हैं ये 5 उपाय
| Updated on: 11-Dec-2019 01:17 PM IST
आज की दुनिया में  किसी को देखकर या सालों साथ रहने के बाद भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कब कौन बदल जाएगा। ऐसे में किसी को परखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका प्रयोग करके हम किसी भी व्यक्ति को परख सकते हैं। आइए, डालते हैं एक नजर- 

त्याग की भावना 

किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए सबसे पहले उसकी त्याग क्षमता देखनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति दूसरों के सुख के लिए खुद के सुख का त्याग कर सकता है तो वह निसंदेह श्रेष्ठ व्यक्ति होता है। जिन लोगों में त्याग की भावना का अभाव होता है, वे कभी भी श्रेष्ठ इंसान नहीं बन पाते हैं। त्याग की भावना के बिना व्यक्ति किसी का भला नहीं कर पाता।

महिलाओं के प्रति सोच 

कोई व्यक्ति आपका कितना भी अच्छा मित्र क्यों न हो, अगर उसके विचार महिलाओं के प्रति गलत है या वो उन्हें बुरी नजरों से देखता है, तो इसका अर्थ यह है कि वो अवसर मिलने पर आपके घर की स्त्रियों पर भी बुरी नजर डालने और कोई गलत आचरण करने से नहीं चूकेगा। ऐसा व्यक्ति कभी सही हो ही नहीं सकता। 

चरित्र 

व्यक्ति को परखने की प्रक्रिया में दूसरी बात है चरित्र देखना चाहिए। जिन लोगों का चरित्र बेदाग है यानी जो लोग बुराइयों से दूर रहते हैं और दूसरों के प्रति गलत भावनाएं नहीं रखते हैं, वे श्रेष्ठ होते हैं। यदि किसी व्यक्ति का चरित्र दूषित है और विचार पवित्र नहीं हैं तो उनसे दूर रहना चाहिए।

गुण 

परखने की प्रक्रिया में तीसरी बात है व्यक्ति के गुण देखना चाहिए। सामान्यत: सभी लोगों में कुछ गुण और कुछ अवगुण होते हैं, लेकिन जिन लोगों में अवगुण अधिक होते हैं, उनसे दूर रहना चाहिए। अवगुण यानी अधिक क्रोध करना, बात-बात पर झूठ बोलना, दूसरों का अपमान करना, अहंकार आदि। जिन लोगोंमें ऐसे अवगुण होते हैं, वे श्रेष्ठ इंसान नहीं माने जाते। 

कर्म

अंतिम बात यह है कि किसी व्यक्ति के कर्मों का भी अवलोकन करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से धन अर्जित करता है या अधार्मिक काम करता है तो उन लोगों से दूर रहना श्रेष्ठ होता है। गलत काम करने वाला इंसान अपने आसपास रहने वाले लोगों पर भी बुरा असर डालता है। साथ ही, ऐसे लोगों की मित्रता के कारण हम भी फंस सकते हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।