इंडिया: चंद्रयान-2 का लैंडर हुआ ऑर्बिटर से अलग, चांद पर उतरने में पांच दिन बाकी

इंडिया - चंद्रयान-2 का लैंडर हुआ ऑर्बिटर से अलग, चांद पर उतरने में पांच दिन बाकी
| Updated on: 02-Sep-2019 10:15 PM IST
भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ से संबंधित एक अति महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सोमवार को इसके ‘विक्रम’ लैंडर को ऑर्बिटर से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया। अब चांद के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में लैंडर के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने और अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय दर्ज करने में महज पांच दिन बचे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 978 करोड़ रुपये की लागत वाले महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन की एक और सफलता की घोषणा करते हुए कहा कि ‘लैंडर’ को ‘ऑर्बिटर’ से अलग करने की प्रक्रिया आज अपराह्न एक बजकर पंद्रह मिनट पर पूरी कर ली गई।

इसरो के बंगलूरू स्थित मुख्यालय के एक अधिकारी ने  कहा कि 'लैंडर’ को ‘ऑर्बिटर’ से अलग करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। इसने कहा कि चंद्रयान-2 के ‘लैंडर’ और ‘ऑर्बिटर’ की सभी प्रणालियां एकदम ठीक हैं।

लैंडर’ के चांद की सतह पर उतरने के बाद इसके भीतर से ‘प्रज्ञान’ नाम का रोवर बाहर निकलेगा और अपने छह पहियों पर चलकर चांद की सतह पर अपने वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देगा। ‘लैंडर’ का नाम भारत के अंतरिक्ष मिशन के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर ‘विक्रम’ रखा गया है। रोवर का नाम ‘प्रज्ञान’ संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब बुद्धि से है। क्योंकि रोवर कृत्रिम बुद्धि से लैस है, इसलिए इसका ऐसा नाम रखा गया है।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने पिछले महीने कहा था कि 'ऑर्बिटर’ का ‘लैंडर’ से अलग होना दुल्हन का पिता का घर छोड़ने जैसा होगा। विक्रम सात सितंबर को रात एक बजकर 55 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग के जरिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा। ‘चंद्रयान-2’ मिशन की इस सबसे जटिल प्रक्रिया में यदि इसरो को सफलता मिलती है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष इतिहास में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।