झारखंड: कांग्रेस ने महाराष्ट्र-हरियाणा से लिया सबक, झारखंड चुनाव में आक्रामक तरीके से करेगी प्रचार

झारखंड - कांग्रेस ने महाराष्ट्र-हरियाणा से लिया सबक, झारखंड चुनाव में आक्रामक तरीके से करेगी प्रचार
| Updated on: 15-Nov-2019 07:30 AM IST
नई दिल्ली | महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव में आक्रामक तरीके से प्रचार करेगी। पार्टी ने इस चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं। हालांकि, सूची में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नतीजे कांग्रेस की उम्मीद से बेहतर रहे थे। पार्टी ने इन दोनों प्रदेशों में आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार किया होता तो प्रदर्शन और अच्छा हो सकता था। इससे सबक लेते हुए कांग्रेस झारखंड चुनाव के प्रचार में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। हरियाणा में राहुल गांधी ने दो और महाराष्ट्र में पांच रैलियां की थीं। जबकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महाराष्ट्र में प्रचार किया था।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों में गुलाम नबी आजाद, आरपीएन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुकुल वासनिक, सुबोधकांत सहाय, सुष्मिता देव, जितिन प्रसाद, तारिक अनवर,जयवीर शेरगिल और निखिल कुमार के नाम शामिल हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।