टोक्यो ओलंपिक्स: नीरज को ₹1 करोड़ इनामी राशि देगी सीएसके, उनके सम्मान में बनाएगी 8758 नंबर की जर्सी

टोक्यो ओलंपिक्स - नीरज को ₹1 करोड़ इनामी राशि देगी सीएसके, उनके सम्मान में बनाएगी 8758 नंबर की जर्सी
| Updated on: 08-Aug-2021 10:32 AM IST
नई दिल्ली: टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक स्पर्धा के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश हो रही है। इस कर्म में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का नाम भी जुड़ गया है। सीएसके ने नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रूपये इनामी राशि के रूप में देने एक ऐलान किया है। इससे पहले बीसीसीआई ने भी हर पदकधारी के लिए पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि उनकी (नीरज की) शानदार उपलब्धि पर प्रशंसा और सम्मान के प्रतीक के रूप में, सीएसके नीरज को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दे रहा है।

फ्रेंचाइजी नीरज के सम्मान में 8758 नंबर वाली एक विशेष जर्सी भी बनाएगी। एथलीट ने फ़ाइनल में 87।58 मीटर का विशाल थ्रो फेंकते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। वह व्यक्तिगत रूप से ओलम्पिक गोल्ड मेडल वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीयों को नीरज चोपड़ा पर गर्व है क्योंकि टोक्यो 2020 में उनका प्रयास लाखों भारतीयों को खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और खेल के किसी भी विषय में उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम होने के लिए उनमें विश्वास पैदा करेगा। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर के उनके स्वर्ण पदक जीतने वाले थ्रो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

ओलम्पिक में भारत ने कुल सात पदक अपने नाम किये। इनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रोंज मेडल रहे। हॉकी में भी भारत ने इस बार कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। 41 सालों के बाद भारत ने हॉकी में ओलम्पिक पदक हासिल किया।

बीसीसीआई ने भी भारत के लिए पदक जीतने वाले एथलीटों को इनामी राशि देने का ऐलान किया है। नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रूपये दिए जाएंगे। उनके अलावा सिल्वर मेडल के लिए मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख रूपये दिए जाएंगे। बजरंग पूनिया, पीवी सिंधू। लवलिना को 25-25 लाख रूपये की इनामी राशि दी जाएगी। ब्रोंज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को डेढ़ करोड़ रूपये दिए जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी प्रदान की।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।