विज्ञापन

CSK फैंस के लिए आई बड़ी खबर, क्या धोनी को लेकर करना होगा और ज्यादा इंतजार?

CSK फैंस के लिए आई बड़ी खबर, क्या धोनी को लेकर करना होगा और ज्यादा इंतजार?
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर टीम पहले से ही चोटों से जूझ रही है, तो दूसरी तरफ अब युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की चोट ने टीम की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं, फैंस के लिए अब भी बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी की वापसी कब तक होगी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में शानदार लय में नजर आ रहे 18 साल के आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसके चलते वह अगले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए 20 अप्रैल को स्कैन कराया जाएगा।

आयुष म्हात्रे की चोट और स्कैन पर अपडेट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए म्हात्रे अच्छी शुरुआत कर चुके थे, लेकिन तेज दूसरा रन लेने के प्रयास में वह अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग पकड़ते नजर आए। उन्हें मैदान पर दो बार इलाज की जरूरत पड़ी और आउट होने के बाद सपोर्ट स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी फिटनेस को लेकर टीम प्रबंधन सतर्क है और 20 अप्रैल को होने वाले स्कैन के बाद ही उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

खलील अहमद का रिप्लेसमेंट और ट्रायल प्रक्रिया

CSK को एक और बड़ा झटका तब लगा जब तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टीम अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में सक्रिय है। पूर्व मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने हैदराबाद में ट्रायल दिया है, जबकि राजवर्धन हंगरगेकर भी मुंबई में ट्रायल में हिस्सा लेंगे। टीम प्रबंधन जल्द ही खलील के विकल्प की घोषणा कर सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर कोच हसी का बयान

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम फिलहाल मुंबई पहुंच चुकी है और महेंद्र सिंह धोनी भी स्क्वॉड के साथ मौजूद हैं। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है और धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, क्योंकि वह अभी भी चोट से उबर रहे हैं। धोनी की वापसी पर कोच हसी ने कहा कि सच कहें, तो वह निश्चित नहीं हैं। वह अपनी रिकवरी में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और वह उनकी बल्लेबाजी से खुश हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब बात उनके दौड़ने पर है, क्योंकि अगर उन्हें पारी के आखिरी हिस्से में बल्लेबाजी करनी है, तो उन्हें तेज सिंगल और डबल लेने में काबिल होना होगा। उन्हें अपनी रनिंग में आत्मविश्वास बढ़ाना होगा और स्पीड में सुधार करना होगा और हसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता वह कब खेलेंगे, लेकिन वह उम्मीद करते हैं कि यह जल्द ही होगा।

मुख्य बिंदु और आगामी मुकाबला

विज्ञापन