Delhi Capitals: DC के खिलाड़ी ने की महिला के साथ बदतमीजी, फ्रेंचाइजी ने लिया ये बड़ा फैसला

Delhi Capitals - DC के खिलाड़ी ने की महिला के साथ बदतमीजी, फ्रेंचाइजी ने लिया ये बड़ा फैसला
| Updated on: 27-Apr-2023 09:43 PM IST
Delhi Capitals: डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने अभी तक आईपीएल 2023  के 7 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है। वहीं, 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आखिरी पायदान पर मौजूद है। अब आईपीएल 2023 के बीच में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया गया है। इसके लागू करने की बड़ी वजह सामने आई है। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिया गया ये फैसला 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक खिलाड़ी द्वारा महिला के साथ फ्रेंचाइजी पार्टी के दौरान दुर्व्यहार किए जाने के बाद अपने प्लेयर्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया है। यह कोड ऑफ कंडक्ड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद लागू किया गया था। जिस खिलाड़ी ने महिला के साथ दुर्व्यहार किया था। अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की सार्वजनिक छवि ना खराब हो। इसी वजह से ये फैसला लिया गया है। 

खिलाड़ियों को लेनी होगी अनुमति 

नए कोड ऑफ कंडक्ड के अनुसार खिलाड़ियों को रात दस बजे के बाद अपने परिचितों को कमरे में लाने की हिजाजत नहीं है। अगर वह किसी से मिलना चाहते हैं, तो उन्हें टीम होटल में मिलना होगा। खिलाड़ियों को मीटिंग में निकलने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारियों को सूचित करना होगा। अगर कोई खिलाड़ी कोड ऑफ कंडक्ड का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाड़ी जुर्माना लगाया जा सकता है या उसका अनुबंध समाप्त किया जा सकता है।

अगर दिल्ली कैपिटल्स का कोई खिलाड़ी किसी को कमरे में ले जाना चाहता है, तो उसे पहले से ही आईपीएल टीम इंटिग्रिटी ऑफिसर को सूचित करना होगा और टीम को एक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने किया खराब प्रदर्शन 

आईपीएल 2023 दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को शुरुआती पांच मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है। टीम के लिए खराब बैटिंग बड़ी समस्या बनी हुई है। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।