Dhanteras Gold Muhurat: सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा का समय, जानें पूरी जानकारी
Dhanteras Gold Muhurat - सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा का समय, जानें पूरी जानकारी
धनतेरस का दिन प्रकाश के पर्व दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है। हर साल कार्तिक मास से कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है। यह पर्व आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि, धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के स्वामी कुबेर देव को समर्पित है और इस दिन नई चीजें, खासकर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय अमृत काल माना गया है। 18 अक्टूबर 2025 को अमृत काल सुबह 8 बजकर 50। मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवधि में की गई खरीदारी से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इसलिए, यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस मुहूर्त का लाभ उठाएं।धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ माना जाता है और 18 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 16 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना करने से घर में खुशहाली और संपन्नता आती है औरधनतेरस पर खरीदारी के अन्य शुभ मुहूर्त
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी के लिए कुल तीन शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। पहला मुहूर्त सुबह 8 बजकर 50 मिनट से सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक है। दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। तीसरा और अंतिम शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है। अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं।