विज्ञापन

Bollywood: मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan से टकराएगी धनुष की Naane Varuven

Bollywood: मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan से टकराएगी धनुष की Naane Varuven
विज्ञापन

Bollywood | इन दिनों साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने की उम्मीद है। साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी अगली फिल्म 'नाने वरुवेन' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहे हैं। फिल्म के टीजर लॉन्च के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी मेकर्स ने बता दी है। फैंस इस फिल्म का रिलीज डेट का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मणिरत्नम की फिल्म पोनियन सेलवन से टक्कर होगी।

 फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे धनुष

मेकर्स ने फिल्म 'नाने वरुवेन' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लॉन्च किया। जिसमें धनुष डबल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में हीरो और विलन दोनों का किरदार धनुष निभा रहे हैं।  फिल्म को धनुष के भाई सेल्वाराघन ने डायरेक्टर किया है। नाने वरुनेन एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका फैंस बेशब्री से इंतेजार कर रहे थे। फिल्म 29 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

मणि रत्नम की फिल्म से होगी टक्कर

धनुष की 'नाने वरुवेन' बॉक्स ऑफिस पर मणि रत्नम की फिल्म 'पुन्नीयन सेल्वन' से टकराएगी। धनुष की  पिछली रिलीज फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल साबित हुई थी। फिल्म में रांझणा फेम एक्टर धनुष बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे हैं। इस फिल्म में उनका लुक पुरानी सभी फिल्मों से अलग रखने की कोशिश की गई है।

फिल्म में धनुष के अलावा इंदुजा रविचंद्रन, एली अवराम, प्रभु, योगी बाबू, शैली किशोर भी नजर आएंगे। धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए। एक्टर ने लिखा फिल्म के बैकग्राउंड पर युवान शंकर राजा काम कर रहे हैं। लंबे इंतेजार के बाद धनुष और सेल्वाराघवन की जोड़ी साथ काम कर रही है। दोनों ने फिल्म को साथ मिलकर लिखा है।

विज्ञापन