मनोरंजन: क्या आप जानते हैं कौन है ये महिला, जो 32 सालों से Rekha के साथ पुरुष बनकर रह रही है

मनोरंजन - क्या आप जानते हैं कौन है ये महिला, जो 32 सालों से Rekha के साथ पुरुष बनकर रह रही है
| Updated on: 15-Nov-2019 11:54 AM IST
Bollywood की मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की खूबसूरती और अदाकारी के आज भी लाखों दीवाने हैं। भले ही रेखा की काफी समय से बॉलीवुड में कोई फिल्म रिलीज ना हुई हो, लेकिन फिर भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं, रेखा को अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स या फिर अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया जाता है। रेखा ने 1966 में साउथ फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आज की इस खास कहानी में हम आपको रेखा की जिन्दगी से जुड़ी एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो पिछले 32 सालों से रेखा के साथ परछाई की तरह रहती हैं। कई बार इस महिला को लेकर अखबरों में बहुत सी अफवाह भी छप चुकी हैं। तो आइए जानते हैं खबरों की सच्चाई।

यहां हम रेखा की सेक्रेटरी फरजाना (Farzana) के बारे में बात कर रहे हैं। जब भी रेखा को कहीं देखा जाता है तब उनके साथ अक्सर एक महिला को भी देखा जाता है, जिनका नाम फरजाना है। फरजाना पिछले 32 सालों से रेखा के साथ हैं। वहीं एक पत्रकार ने अपनी किताब 'Eurekha' में रेखा की सेक्रेटरी फरजाना के बारे में बहुत से खुलासे किए हैं। किताब के अनुसार फरजाना के साथ रेखा के बेहद नजदीकी संबंध रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तस्वीरों में आप देखे तो फरजाना का पहनावा हमेशा ही पुरुषों की तरह रहा है। खबरों की माने तो इस किताब में रेखा के बेडरूम के बारे में बातें लिखी गई हैं। ऐसा कहा जाता है कि रेखा अपने बेडरूम में किसी को आने नहीं देतीं लेकिन फरजान को इसकी पूरी इजाजत है।

खबरों की माने तो किताब लिखने वाले पत्रकार ने रेखा के लिए फरजाना को एकदम परफेक्ट बताया है। उन्होंने किताब में लिखा है कि फरजाना हमेशा ही रेखा की आंख, नाक, कान बनकर काम करती हैं। फरजाना और रेखा एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं सकती। रेखा को कब किस चीज की जरुरत है फरजाना बखूबी जानती हैं।

खबरों की माने तो रेखा फरजाना को अपनी बहन की तरह मानती हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर हमेशा ही कई कहानियां बनती रही हैं। आखिर दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है ये तो रेखा और फरजाना ही बता सकती हैं।

रेखा ने अपने अब तक के 50 सालों के लंबे फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रेखा को अपने इतने लंबे करियर में तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं रेखा को भारत के सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।