मनोरंजन के 100 साल में 9 एक्ट्रेस बनीं सीता, दुर्गा घोटे से साई पल्लवी तक

Add as Preferred Source on Google News →
विज्ञापन
मनोरंजन के 100 साल में 9 एक्ट्रेस बनीं सीता, दुर्गा घोटे से साई पल्लवी तक
विज्ञापन

सिनेमा जगत की शुरुआत से ही रामायण जैसे महाकाव्य पर फिल्में बननी शुरू हो गई थीं। फिर जब छोटे पर्दे की शुरुआत हुई तो उसमें भी रामायण पर कई सारे सीरियल्स बनाए गए। यहां तक कि फादर ऑफ इंडियन सिनेमा के तौर पर मशहूर दादा साहेब फाल्के की दूसरी फिल्म लंका दहन भी रामायण पर बनी थी। लेकिन इस फिल्म में एक हीरो ने ही मां सीता का रोल प्ले किया था। वहीं किसी भी फिल्म में पहली बार सीता का रोल दिग्गज एक्ट्रेस दुर्गा घोटे ने प्ले किया था। वहीं हाल ही में आई रामायण में ये किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने प्ले किया है। वक्त के साथ-साथ मां सीता के किरदार को पर्दे पर दिखाने का अंदाज भी बदला है। हालिया रिलीज रामायण में सीता को सीधा-सादा दिखाने के साथ ही उन्हें महाज्ञानी और एक वॉरियर की तरह पेश किया गया है। ये उस दौर के परिवेश के हिसाब से रिलेटेबल भी लगता है। हालांकि इसे लेकर बहस भी छिड़ी है। जहां कुछ लोग मां सीता के इस रोल से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जो लोग इसे डिफेंड कर रहे हैं, वे रामायण के 300 संस्करण और अलग-अलग स्थानों पर इसके अलग-अलग प्रचलन और मान्यताओं का हवाला दे रहे हैं। हालांकि बहस के इतर इसे लेकर कोई विवाद देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय सिनेमा के 100 साल के इतिहास में किन एक्ट्रेस ने बड़े और छोटे पर्दे पर मां सीता का रोल प्ले किया है, इसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है।

दुर्गा घोटे

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस दुर्गा घोटे ने साल 1934 में आई फिल्म सीता में मां सीता का रोल प्ले किया था। इसे मां सीता के जीवन पर केंद्रित कर के ही बनाया गया था। इसका निर्देशन देबकी कुमार बोस ने किया था। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर भगवान राम के रोल में नजर आए थे और वहीं दूसरी तरफ लव के रोल में त्रिलोक कपूर नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में मुख्तार बेगम और गुल हामिद भी थे। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के शुरुआती और ऐतिहासिक दौर में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें मां सीता के जीवन के विभिन्न पहलुओं को पर्दे पर जीवंत किया गया था और दर्शकों द्वारा इसे सराहा गया था।

शोभना सामंत

साल 1943 में आई फिल्म राम राज्य में शोभना सामंत ने मां सीता का रोल प्ले किया था। इसमें प्रेम अदिब ने भगवान राम का रोल निभाया था। वहीं ऋषि वालमीकि के रोल में बद्री प्रसाद नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन और निर्माण विजय भट्ट ने किया था वहीं इसका संगीत शंकरराव व्यास ने दिया था। फिल्म में अरुणा राय, बीना राय और कन्हैयालाल का भी रोल था और शोभना सामंत द्वारा निभाया गया मां सीता का यह किरदार अपने दौर में काफी लोकप्रिय हुआ था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी, जो भारतीय सिनेमा के शुरुआती स्वर्ण युग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनी।

अनीता गुहा

साल 1961 में बाबूभाई मिस्त्री ने एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम संपूर्ण रामायण था। 3 घंटे 3 मिनट की इस फिल्म में वसंत देसाई और भारत व्यास ने म्यूजिक दिया था। फिल्म में महीपाल ने भगवान राम का रोल किया था वहीं अनीता गुहा मां सीता के रोल में नजर आई थीं और फिल्म में ललिता पवार, अचला सचदेव और हेलेन भी थीं। अनीता गुहा का मां सीता के रूप में शांत और सौम्य चेहरा दर्शकों के दिलों में बस गया था, और आज भी लोग उन्हें इस प्रतिष्ठित किरदार के लिए बहुत ही आदर के साथ याद करते हैं।

जया प्रदा

साल 1976 में रामायण माइथोलॉजी पर एक फिल्म आई थी जिसका नाम सीता कल्याणम था। ये फिल्म हिंदी, तेलुगू और मलयालम जैसी 3 भाषाओं में रिलीज की गई थी। फिल्म में रवि कुमार ने भगवान राम और भगवान विष्णु का रोल प्ले किया था। वहीं इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने मां सीता और मां लक्ष्मी का किरदार निभाया था। जया प्रदा की खूबसूरती और उनकी सधी हुई अभिनय शैली ने मां सीता के किरदार में एक नई जान फूंक दी थी, जिसे दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक के दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

दीपिका चिखलिया

साल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण को अभी तक के इतिहास की सबसे पॉपुलर रामायण माना जाता है। इसे बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि सीरियल के फॉर्म में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया था जिसके 78 एपिसोड्स आए थे। इसमें दीपिका चिखलिया ने मां सीता का रोल प्ले किया था और उनके इस किरदार को आज भी मां सीता के तौर पर सबसे ऑथेंटिक और रिलेटेबल माना जाता है। इस सीरियल के प्रसारण के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था और लोग टेलीविजन सेट के सामने हाथ जोड़कर बैठ जाते थे। दीपिका चिखलिया की छवि भारतीय जनमानस में मां सीता का पर्याय बन चुकी है।

देबीना बनर्जी

टीवी की दुनिया में इसके बाद रामायण पर खूब काम हुआ। लेकिन रामानंद सागर की रामायण के अलावा 2008 में आए रामायण सीरियल को ही सक्सेस मिली और पसंद किया गया। इसमें टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने मां सीता का रोल निभाया था और फैंस को भी उनका लुक पसंद आया था। इसमें गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का रोल प्ले किया था। इस जोड़ी ने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री और अभिनय के जरिए एक बार फिर से छोटे पर्दे पर रामायण के पौराणिक कथा को जीवंत कर दिया था, जिसे नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी भरपूर प्यार दिया था।

नयनतारा

साल 2011 में साउथ की फिल्म राम राज्यम रिलीज की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन बापू ने किया था। फिल्म का संगीत इल्लयाराजा ने दिया था और 2 घंटे 26 मिनट की ये फिल्म हिंदी, तेलुगू और मलयालम में रिलीज की गई थी। इसमें नंदमुरी बालकृष्णन ने भगवान राम का रोल प्ले किया था। वहीं फिल्म में अक्किनेनी नागेश्वर राव ने वाल्मीकि का रोल निभाया था। फिल्म में नयनतारा ने मां सीता की भूमिका को बेहद शालीनता और भव्यता के साथ पर्दे पर उतारा था, जिसे क्षेत्रीय सिनेमा के दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था।

कृति सेनन

साल 2023 में आई आदिपुरुष फिल्म 100 साल के इतिहास में रामायण पर बनी सबसे विवादित फिल्म साबित हुई थी। फिल्म रिलीज के पहले तो हाइप बंटोरने में सफल रही थी और 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट में भी बनकर तैयार हुई थी। प्रभास ने इस फिल्म में भगवान राम का रोल किया था और मां सीता के रोल में कृति सेनन नजर आई थीं। लेकिन ये फिल्म फैंस के बीच इंपैक्ट क्रिएट करने में असफल रही थी और फ्लॉप साबित हुई थी। डायलॉग्स, सीन्स और इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से इस फिल्म का खूब विरोध हुआ था, जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर इसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

साई पल्लवी

अब 2026 में 4000 करोड़ में बनी रामायण फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल प्ले किया है और साई पल्लवी इसमें मां सीता के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी मूवी मानी जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और नमित मल्होत्रा ने इसका निर्माण किया है। फिल्म ने महज 6 दिनों में ही 823 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सभी की नजरें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसका पहला पार्ट दंगल के ऑल टाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगा। इसका दूसरा पार्ट 2028 में आएगा। इस प्रकार दुर्गा घोटे से लेकर साई पल्लवी तक की यह यात्रा भारतीय सिनेमा में मां सीता के किरदारों के विकास और उसके बदलते स्वरूप को बखूबी दर्शाती है।

विज्ञापन