India-Maldives News: मालदीव विवाद के बीच EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग रद्द कीं

India-Maldives News - मालदीव विवाद के बीच EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग रद्द कीं
| Updated on: 08-Jan-2024 09:14 AM IST
India-Maldives News: नरेंद्र मोदी पर मालदीव के नेताओं द्वारा विवादित कमेंट्स करने के बाद से #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। हजारों भारतीयों ने मालदीव जाने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव (Maldives)घूमने जाते हैं। खासकर बॉलीवुड से जुड़े लोग और नए कपल्स हनीमून मनाने के लिए मालदीव जाते हैं। ऐसे में मालदीव के टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है। इस बीच ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग्स को सस्पेंड कर दिया है। इस ट्रैवल कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी है।

लक्षद्वीप के लिए स्पेशल ऑफर्स लाएगी कंपनी

निशांत पिट्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमारे देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने सभी मालदीव फ्लाइट बुकिंग्स सस्पेंड कर दी हैं।' उन्होंने प्रशांत पिट्टी की एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें पीएम मोदी की हाल की लक्षद्वीप की फोटो थी। इसमें चलो लक्षद्वीप हैशटैग लगाया हुआ था। पोस्ट में लिखा था, 'लक्षद्वीप का पानी और समुद्रतट मालदीव/सेशेल्स जितने अच्छे हैं। पीएम मोदी द्वारा हाल ही में विजिट की गई इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के लिए हम ईज माय ट्रिप में अनोखे स्पेशल ऑफर लेकर आएंगे।'

हजारों लोगों ने रद्द की होटल बुकिंग्स

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के नेताओं ने भारत और पीएम मोदी पर भद्दे कमेंट्स किये थे। इसके बाद बालीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता ने सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार की आलोचना की है। इसके साथ ही बायकॉट मालदीव और चलो लक्षद्वीप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हजारों लोगों ने मालदीव की अपनी होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट्स कैंसिल कर दी है।

भारत से रिश्ते बिगाड़ रहे नए राष्ट्रपति

मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही वे भारत के साथ रिश्ते बिगाड़ने वाले काम कर रहे हैं। वे चीन के काफी करीबी माने जाते हैं। इस बीच जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया तो मालदीव के कुछ नेताओं ने इस पर विवादित बयान दे दिए। इसके बाद अब जब बायकॉट मालदीव ट्रेंड हो रहा है, तो मालदीव सरकार के लिए डैमेज कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।