विदेश: मिस्र की एक ममी का इटली में शोध के लिए हुआ सीटी स्कैन; वीडियो आया सामने

विदेश - मिस्र की एक ममी का इटली में शोध के लिए हुआ सीटी स्कैन; वीडियो आया सामने
| Updated on: 24-Jun-2021 07:16 AM IST
रोम. मिस्त्र की ममी का क्या रहस्य है? उसके अंदर क्या है? सीटी स्कैन के जरिए इस बात का पता लगाने की कोशिश की गई। इटली में एक हॉस्पिटल ने ये प्रयोग किया गया। मिस्र के एक प्राचीन पुजारी अंखेखोंसु की ममी को बर्गामो के सिविक पुरातत्व संग्रहालय से मिलान के पोलीक्लिनिको हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां एक्सपर्ट्स लगभग 3,000 साल पहले के उनके जीवन और दफनाने के रीति-रिवाजों के बारे में पता लगाएंगे।

ममी प्रोजेक्ट रिसर्च की डायरेक्टर सबीना मालगोरा ने कहा, ममी एक बायोलॉजिकल म्यूजियम हैं। वह एक टाइम कैप्सूल की तरह हैं।

मालगोरा ने कहा कि ममी के नाम की जानकारी 900 और 800 ईसा पूर्व के ताबूत से मिलती है, जहां अंखेखोंसु पांच बार लिखा गया है। इसका मतलब है कि भगवान खोंसू जीवित हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि वे मिस्र के पुजारी के जिंदगी और मृत्यु के बारे में पता कर सकते हैं और समझ सकते हैं कि शरीर को ममी बनाने के लिए किस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था।

सबीना मालगोरा ने कहा, मॉर्डन मेडिकल रिसर्च में प्राचीन बीमारियों और घावों का अध्ययन महत्वपूर्ण है। हम पहले के कैंसर का अध्ययन कर सकते हैं। यह मॉर्डन रिसर्च के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।

संरक्षित शवों को ममी कहते हैं। इन शवों को कई सालों तक बिना खराब हुए रखा जा सकता है। शवों के अंगों पर खास रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे ये खराब नहीं होते हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।