चूरु: सरदारशहर पंचायत समिति के 63 ग्राम पंचायतों में बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पनपालिया गांव के बूथ पर मतदान का बहिष्कार किया गया, जबकि डालमाण में मतदान के लिए रात 8 बजे तक लाइन लगी रही। ग्राम पंचायतों में कुल 88.79% मतदान हुआ। सरदारशहर एसडीएम रीना छींपा ने बताया कि पनपालिया के बूथ पर मतदान नहीं हुआ। अन्य जगह शांतिपूर्ण मतदान हो गया।सरपंच के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त उत्साह रहा। लोग रूटीन के काम छोड़कर मतदान करने व उसके बाद रिजल्ट का इंतजार करत रहे। बीमार व विकलांग के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था रही। देराजसर पंचायत में दो दूल्हे भी बारात लेकर जाने से पहले मतदान करने पहुंचे। कई केंद्र पर बुजुर्गों व बीमार को चारपाई व गोद में लेकर लोग पहुंचे।
सरदारशहर पंचायत समिति
ग्रांम पंचायत सरपंच
अडसीसर पूर्णाराम 265
अजीतसर भंवरकंवर 1165
आसपालसर बड़ा सुभाष 10
बोघेरा मोहरी देवी 440
बैजासर करणीदान 491
बंधनाउ दिखणादा मांगीलाल 499
बंधनाउ उतराधा गुड्डीदेवी 131
बरजांगसर नवाब अली 57
बायला बृजलाल 919
भादासर दिखणादा बीमा जाखड़ 748
भानीपुरा शेराराम जोशी 440
भोजासर छोटा पुष्पा देवी 125
भोजरासर मीरा देवी 213
भोजूसर उपाधियान मोहनीदेवी 482
बीकमसरा कानाराम मूंड 650
बिल्यूबास रामपुरा शिशपाल 106
बुकनसर बड़ा श्रवणकुमार 50
बुकनसर छोटा मोहरसिंह भांभू 602
डालमाण अनिता 448
देराजसर ज्याना 170
ढाणी पांचेरा भरतराज 13
दुलरासर विद्यादेवी 403
घडसीसर मनोजकुमार 1095
हरियासर घडसोतान रामलाल 52
जयसंगसर शीशराम सहारण 150
जैतासर रतनकंवर 2439
जैतसीसर हरदयाल 09
जीवणदेसर मोहनीदेवी 191
काकलासर प्रियंका राठौड़ 433
कल्याणपुरा पुरोहितान सुरेन्द्र 577
कंवलासर बिमलादेवी 26
खेजड़ा दिखणादा मैना देवी 397
खीवणसर भवानीसिंह 237
कीकासर मोहननाथ 37
मालकसर मामराज 57
मालसर रामनिवास भादू 268
मेहरासर चाचेरा ललिता 127
मेहरासर उपाधियान मंजूदेवी 81
मेहरी राजवियान कांतादेवी 335
मेलूसर शिलादेवी 210
मीतासर कलावतीदेवी 82
नैणासर परमेश्वरी देवी 587
नैणासर सुमेरिया चमकौरीदेवी 416
पातलीसर बड़ा पूजादेवी 400
फोगा भरतरी सुमित्रादेवी 211
पूलासर गरिमा 173
पीचकराई ताल चेतराम स्वामी 129
राजासर बीकान सरोज कंवर 337
राजासर पंवरान संतोष 27
रामसीसर भेडवालिया परमेश्वरीदेवी 598
राणासर बीकान सुरेन्द्रसिंह 185
रंगाईसर गुमानीदेवी 71
रणसीसर राज्यवर्धनसिंह 139
रातुसर विमला देवी 167
रायपुरा रजिया बानो 832
रोलासर प्रकाश पूनिया 231
रूपलीसर श्यामलाल 08
सावर मोनिका कंवर 73
साडासर कविता 391
सवाई बड़ी सांवरमल 28
शिमला अजीज खान 59
तोलासर दीपक शर्मा 268
उड़सर लोडेरा गुड्डी देवी 297