विज्ञापन

अजमेर पंचायत चुनाव 2020: सिलोरा की ग्राम पंचायतों के सरपंचों के तीसरे चरण के चुनाव परिणाम 2020

अजमेर पंचायत चुनाव 2020: सिलोरा की ग्राम पंचायतों के सरपंचों के तीसरे चरण के चुनाव परिणाम 2020
विज्ञापन

अजमेर: किशनगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों के 144 मतदान बूथों पर सरपंच और वार्डपंच के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जाे मतदान समाप्ति तक चलता रहा। कईं मतदान केंद्राें की यह स्थिति थी कि मतदान अवधि समाप्त होने के बाद भी 100 से 200 लोग परिसर में खड़े हुए थे। नियमानुसार इन सभी मतदाताओं को वोट डलाया गया। कईं बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होता रहा। इसके चलते मतगणना देरी से शुरू हुई। फर्जी मतदान को रोकने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व एरिया मजिस्ट्रेट दिनभर मतदान स्थलों पर निरीक्षण करते रहे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। उम्मीदवारों के समर्थक मतदाताओं को बूथ में ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए। गुरुवार को उपसरपंच के चुनाव होंगे। चुनाव का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। मतदान में जहां अनेक स्थानों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों व महिलाओं ने वोट डाले वहीं पहली पहली बार वोट डालने वाले नवयुवक भी बहुत उत्साहित रहे और जोश के साथ वोट डाला।

सिलोर प.स.

ग्राम पंचायत  सरपंच

1. अमरपुरा नंदू देवी

2. बांदरसिंदरी भारती देवी बैरवा

3. बरना राजेंद्र कुमार रैगर

4. भदूण कमलेश चौधरी

5. भिलावट सुशीला देवी

6. बुहारू रामनारायण जाट

7. डींडवाड़ा बीनू कंवर

8. हरमाड़ा ऐजन

9. जाजोता मनभर देवी

10. काढ़ा तोफा देवी

11. करकेडी राजेंद्र प्रसाद

12. खातौली हरी राम

13. कोटडी प्रेम देवी

14. कुचील शाहिद खान

15. मालियों की बाड़ी लाडा देवी

16. मोतीपुरा नौरत

17.नलू नैन कंवर

18. नोसल हेमलता

19. नवां सुनीता चौधरी

20. पनेर संजू चौधरी

21. पाटन मंजीत कंवर

22. पींगलोद शिवराज

23. रलावता महेश कुमार

24. रूपनगढ़ इकबाल छीपा

25. सलेमाबाद गिरधारी दायमा

26. सरगांव सोहनलाल बैरवा

27. सिलोरा राज किशोर माली

28. सिनोदिया मस्तराम

29. सुरसुरा चंद्री देवी

30. थल हरिराम

31. टिकावड़ा सुभाष चंद्र

32. तिलोनिया नंद लाल

33. त्योद करतार जाट

विज्ञापन