विज्ञापन

देश: 100 फीट गहरा कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, किसान को सुनी आवाज तो, फिर किया गया...

देश: 100 फीट गहरा कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, किसान को सुनी आवाज तो, फिर किया गया...
विज्ञापन

तमिलनाडु के धरमपुरी में एक कुएं से एक हाथी के बच्चे को बचाया गया। यह बच्चा अनजाने में कुएं में गिर गया था। उसकी आवाज सुनकर एक किसान को पता चला कि बच्चा हाथी गिर गया है। यह मामला धरमपुरी के पंचपल्ली गांव का है, किसान वेंकटचलम ने अपने कुएं के पास से आवाज सुनी। जब वह आवाज सुनकर गुजरा तो उसने देखा कि एक हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया था।

वेंकटचलम का यह कुआं लगभग 100 फीट गहरा है। वह हाथी इसी कुएँ में गिरा था। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई और फिर उसे बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।

दमकल विभाग के अलावा पशु चिकित्सकों और श्रमिकों का एक दल भी वहां पहुंचा। कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उस हाथी के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन