नागरिकता कानून विरोध: प्रख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया गया

नागरिकता कानून विरोध - प्रख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया गया
| Updated on: 19-Dec-2019 01:48 PM IST
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गुहा के अलावा 30 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज (गुरुवार) को देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में लाल किला के पास धारा 144 लगा दी गई है। प्रदर्शन कर रहे दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, इसमें स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव भी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा, ‘हम प्रदर्शनकारियों से गुजारिश करते हैं कि विरोध प्रदर्शन के लिए चिन्हित जगहों पर ही प्रदर्शन करें। मैं सभी लोगों से सहयोग की अपील करता हूं।’

विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून, 2019 को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

इस कानून में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। नागरिकता संशोधन विधेयक में उन मुसलमानों को नागरिकता देने के दायरे से बाहर रखा गया है जो भारत में शरण लेना चाहते हैं।

इस प्रकार भेदभावपूर्ण होने के कारण इसकी आलोचना की जा रही है और इसे भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बदलने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक किसी को उनके धर्म के आधार पर भारतीय नागरिकता देने से मना नहीं किया गया था।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।