विज्ञापन

Bollywood: फिल्म 'हरामी' से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक आया सामने

Bollywood: फिल्म 'हरामी' से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक आया सामने
विज्ञापन

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म "हरामी" का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, और फर्स्ट लुक में इमरान का एकदम नया ही लुक देखने को मिल रहा है। इमरान ने फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

फर्स्ट लुक शेयर कर इमरान ने कैप्शन दिया, "#हरामी फर्स्ट लुक।" फर्स्ट लुक में इमरान लंबे बालों और बड़ी बड़ी दाढ़ी के साथ ही गले में मोटी सी सोने की चैन पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को इमरान का नया लुक खूब भा रहा है, सभी कमेंट्स कर इमरान की तारीफ कर रहे हैं।  

इमरान अधिकतर ही अपने किरदारों को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, और इस बार उनकी अपकमिंग  फिल्म "हरामी" के फर्स्ट लुक को देखकर लग रहा है कि उनका किरदार काफी अलग होने वाला है।  

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि इमरान हाशमी की इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 25 अक्टूबर 2020 को साउथ कोरिया में बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 21 से 30 अक्टूबर तक होने वाला है।  

फिल्म को श्याम मदीराजू ने डायरेक्ट किया है। हालांकि फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा और कौन-कौन से सितारे हैं, इसे लेकर कुछ जानकारी नहीं दी गई है।  

इमरान हाशमी ‘हरामी’ के अलावा जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘मुंबई सागा’ और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगे। अभी हाल ही में इमरान हाशमी की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसका नाम है "सब फर्स्ट क्लास है"। ये एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है, और इमरान पहली बार बड़े पर्दे पर कॉमेडी करते हुए दिखाई देगें।

विज्ञापन