IND vs ENG: दूसरे दिन के अंत में इंग्लैंड की दमदार वापसी- भारत 238 रन से आगे, इंग्लैंड का स्कोर 207-2

IND vs ENG - दूसरे दिन के अंत में इंग्लैंड की दमदार वापसी- भारत 238 रन से आगे, इंग्लैंड का स्कोर 207-2
| Updated on: 16-Feb-2024 05:41 PM IST
IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 207 रन बना लिए। टीम अब भी पहली पारी में भारत से 238 रन पीछे हैं। बेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। निरंजन शाह स्टेडियम में जैक क्रॉले 15 और ओली पोप 39 रन बनाकर आउट हुए। भारत से रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। इसी के साथ अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट भी पूरे कर लिए।

पहली पारी में टीम इंडिया 445 रन बनाकर ऑलआउट हुई। रोहित शर्मा ने 131 और रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाए। इंग्लैंड से मार्क वुड ने 4 विकेट लिए। 2 सफलताएं रेहान अहमद को भी मिलीं।

भारत के लिए रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन शतक लगाए। रोहित ने 131 रन और जडेजा ने 112 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के प्लेयर्स ने भी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के एक युवा खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इस प्लेयर ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। 

इस खिलाड़ी ने किया कमाल

तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर जैक क्राउली सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। बेन डकेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने सिर्फ 88 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। बेन डकेट इंग्लैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इसके अलावा वह इंग्लैंड की तरफ से भारतीय धरती पर भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड का कोई भी प्लेयर भारत की धरती पर भारत के खिलाफ 88 गेंदों से कम में टेस्ट शतक नहीं लगा पाया था। भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। उन्होंने 84 गेंदों में ये शतक लगाया था। वहीं क्लाइव लॉयड ने 85 भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर 85 गेंदों में शतक लगाया था। ओवर ऑल बेन डकेट तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 88 गेंदों में शतक लगाया है। 

भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर सबसे तेज लगाने वाले बल्लेबाज:

  • एडम गिलक्रिस्ट- 84 गेंद, साल 2001 
  • क्लाइव लॉयड- 85 गेंद, साल 1974 
  • बेन डकेट- 88 गेंद, साल 2024
  • रॉस टेलर- 99 गेंद, साल 2012
ऐसा रहा है करियर

बेन डकेट भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इस समय 109 गेंदों में 130 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने 9 चौके और दो छक्के लगाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2016 में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने इंग्लैंड के लिए  17 टेस्ट मैचों में 1252 रन बनाए हैं। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।