Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीदों को लगा झटका, इस बार टैक्स में कटौती नहीं करेगी सरकार

Petrol-Diesel - पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीदों को लगा झटका, इस बार टैक्स में कटौती नहीं करेगी सरकार
| Updated on: 15-Apr-2022 07:11 AM IST
Petrol-Diesel | पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए तेल मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को ईंधन में टैक्स कटौती का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अभी ईंधन पर टैक्स में कटौती की कोई योजना नहीं है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में तेल मंत्रालय और सरकारी तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय के अफसरों से मुलाकात कर ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की थी। इस बैठक में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने तेल कंपनियों के अधिकारियों से ऊंची कीमतों से खुद निपटने के लिए कहा था।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 100 रुपये के पेट्रोल पर कुल टैक्स 

राज्य    टैक्स रुपये में

उत्तर प्रदेश      45.20  

बिहार    50.00  

महाराष्ट्र    52.50 

राजस्थान     50.80 

पंजाब     44.60 

पश्चिम बंगाल     48.70 

दिल्ली     45.30

तमिलनाडु     48.60 

तेलंगाना     51.60

आंध्र प्रदेश     52.40 

केरल     50.20 

मेघालय     42.50 

झारखंड     47.00 

छत्तीसगढ़     48.30 

गुजरात     44.50

असम     45.40

अरुणाचल प्रदेश     42.90

उत्तराखंड     44.10

नागालैंड     46.60

मिजोरम     43.80 

मणिपुर     47.70

ओडिशा     48.90 

कर्नाटक     48.10

गोवा     45.80 

मध्य प्रदेश     50.60

हरियाणा     45.10 

हिमाचल प्रदेश     44.40

सिक्किम     46.00 

 त्रिपुरा    45.80 

जम्मू-कश्मीर     45.90 

लद्दाख     44.60 

पुड्डुचेरी    42.90 

लक्षद्वीप     34.60

अंडमान निकोबार     35.30

दमन एंड द्वीप     42.00

पेट्रोल-डीजल के दाम में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी

करीब एक सप्ताह से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, इससे पहले 22 मार्च से छह अप्रैल के बीच दोनों वाहन ईंधनों की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार अभी पेट्रोल में आठ रुपये और डीजल में 18 रुपये बढ़ने की गुंजाइश है। राजधानी दिल्ली में इस समय पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।