विज्ञापन

Entertainment: शिवांगी जोशी को 24वें बर्थडे पर फैन्स से मिला खास तोहफा, बदले में पूरी करनी होगी ये डिमांड

Entertainment: शिवांगी जोशी को 24वें बर्थडे पर फैन्स से मिला खास तोहफा, बदले में पूरी करनी होगी ये डिमांड
विज्ञापन

Entertainment | टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज 24 साल की हो गई हैं। शिवांगी जोशी के जन्मदिन  (Shivangi Joshi Birthday)से कई हफ्ते पहले ही फैन्स तैयारियों में जुट जाते हैं। सोशल मीडिया पर तो कल से ही शिवांगी जोशी के बर्थडे के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। आज सुबह-सुबह ही ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस को फैन्स की ओर से नायाब तोहफा मिल चुका है। कल रात से ही लोग शिवांगी जोशी को 24वें जन्मदिन की बधाई देने में जुटे हुए थे। ऐसे में अब ट्विटर पर #ShivangiTurns24 ट्रेंड करने लगा है।

शिवांगी जोशी के फैन्स ने कर डाली ये डिमांड

#ShivangiTurns24 ट्रेंड के तहत फैन्स शिवांगी जोशी की लंबी उम्र के लिए दुआ मांग रहे हैं। साथ ही लोग कई तरह की डिमांड भी कर रहे हैं। शिवांगी जोशी के फैन्स चाहते हैं कि वह एक बार फिर से टीवी पर ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा (Naira) जैसा किरदार निभाएं। इस शो को अलविदा कहने के बाद शिवांगी जोशी ने बालिका वधू 2 में आनंदी का रोल अदा किया था, लेकिन तब भी लोग नायरा को अपने जेहन से नहीं निकाल पाए थे। 

शिवांगी जोशी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 

जल्द ही शिवांगी जोशी छोटे पर्दे पर फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 के जरिए शिवांगी जोशी पहली दफा रिएलिटी शो में हिस्सा लेने जा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के मेकर्स की ओर से शिवांगी जोशी को मुंहमांगी रकम दी जा रही है। इसके अलावा सलमान खान के बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से भी शिवांगी जोशी का नाम जुड़ने लगा है। हाल ही में इंडिया फोरम से बात करते हुए शिवांगी जोशी ने खुलासा किया है कि वह अभी इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं और उन्हें नहीं पता है कि आगे वह क्या क्या करने वाली हैं। 

विज्ञापन