बॉलीवुड: मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड - मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
| Updated on: 30-Apr-2020 07:30 AM IST
बॉलीवुड डेस्क | बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में हैं। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी।

ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनकी हालत अब स्थिर है।

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।

ऋषि कपूर ने भी एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की खूब तारीफ की थी। ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। ऋषि कपूर ने कहा कि नीतू मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।

इंटरव्यू में नीतू कपूर ने ऋषि की बीमारी के बारे में बात भी की। उन्होंने बताया कि ऋषि बीमारी के दौरान बच्चे बन गए थे। और मैंने पूरी कोशिश की वो दर्द में ना रहे। उन्हें जो भी चाहिए वो उन्हें समय-समय पर मिलता रहे।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।