विज्ञापन

Entertainment News: 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' का 'हीरामंडी' के गाने पर डांस देख फैंस हुए कायल

Entertainment News: 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' का 'हीरामंडी' के गाने पर डांस देख फैंस हुए कायल
विज्ञापन

Entertainment News: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सलमान और छोटी मुन्नी की बॉन्डिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया था। लेकिन आपको बता दें कि 2015 की इस हिट फिल्म में प्यारी सी बच्ची के रूप में नजर आने वाली मुन्नी अब बड़ी हो गई हैं। हर्षाली अब सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच अब हाल ही में हर्षाली एक बार फिर अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं। 

हर्षाली का डांस देख फैंस हुए कायल

दरअसल, हर्षाली ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह 'हीरामंडी' के गाने 'एक बार देख लीजिए' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान हर्षाली ने ऐसे जबरदस्त मूव्य और एक्सप्रेशन दिए हैं कि फैंस हैरान हो गए है। वहीं इस वीडियो में उनके आउटफिट से लेकर उनका मेकअक तक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में  हर्षाली की अदाएं देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। वहीं कुछ फैंस तो ये भी कहते हुए नजर आ रहे है कि उन्हें  'हीरामंडी' में आलमजेब का रोल मिलना चाहिए था। 

हर्षाली के बारे में

बता दें कि 'बजरंगी भाईजान' से पहले हर्षाली ने टीवी सीरियल 'कुबूल है', 'लौट आओ तृषा' और 'सावधान इंडिया' में काम किया है। इसके अलावा हर्षाली ने एक एड फिल्म में भी काम किया है। लेकिन अभी हर्षाली अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रही हैं। ऐसी उम्मीद की जाती है कि हर्षाली फिर से अभिनय की दुनिया में जरूर लौटेंगी। फिलहाल वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। 

विज्ञापन