विज्ञापन

BHARAT BANDH: आज 12 घंटे के लिए किसानों का भारत बंद, जानें कहां-क्या असर

BHARAT BANDH: आज 12 घंटे के लिए किसानों का भारत बंद, जानें कहां-क्या असर
विज्ञापन

BHARAT BANDH: तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कुछ किसान संगठनों ने आज शुक्रवार यानी 26 मार्च को भारत बंद बुलाया है। इस दौरान रेल और सड़क परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बाजार बंद रह सकते हैं। किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, देशव्यापी बंद सुबह 6 बजे शुरू होगा और यह 26 मार्च को शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। 

रेल मार्ग होंगे अवरुद्ध, मार्केट भी रहेंगे बंद

वरिष्ठ किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सड़क और रेल परिवहन अवरुद्ध हो जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि बाजार भी बंद रहेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बंद की बात कही है। राजेवाल ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्रों के ट्रेड यूनियनों, और अन्य संगठनों ने 26 मार्च को किसान संगठनों के 'भारत बंद' को अपना समर्थन दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "किसान विभिन्न स्थानों पर रेल पटरियों को अवरुद्ध करेंगे। बाजार और परिवहन सेवाएं बंद होंगी।

विज्ञापन