नागौर: 16 साल की किशोरी, पिता ने किया 5 साल तक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
नागौर - 16 साल की किशोरी, पिता ने किया 5 साल तक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
नागौर | नागौर जिले के केडली थाना में 16 साल की किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसका पिता 5 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की। लेकिन उसने पीड़िता की बात नहीं सुनी। जिसके बाद पीड़िता परेशान होकर थाने पहुंच गई। घर से भाग कर थाने पहुंची पीड़िता :जानकारी अनुसार किशोरी अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। गुरुवार को जब पिता ने बच्ची से जबरदस्ती करनी चाही तो वह दूसरे कमरे में भाग गई। जिसके बाद पिता ने कमरे में ताला लगा दिया। लेकिन पीड़िता छत के रास्ते घर से भागकर थाने पहुंच गई। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज :पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।