दुनिया: 'फुटबॉल के साइज' का मिला Fossil, कहा जा रहा दूसरा सबसे बड़ा अंडा
दुनिया - 'फुटबॉल के साइज' का मिला Fossil, कहा जा रहा दूसरा सबसे बड़ा अंडा
|
Updated on: 19-Jun-2020 09:43 AM IST
चिली के वैज्ञानिकों के एक समूह ने 2011 में अंटार्कटिका में एक रहस्यमय फुटबॉल के आकार के जीवाश्म की खोज की थी और इसे 'द थिंग' नाम दिया था। इस जीवाश्म को चिली के संग्रहालय में रखा गया था। रहस्यमयी जीवाश्म की अब पहचान की गई है और पाया गया कि यह एक नरम-खोल वाला अंडा है जो 68 मिलियन साल पहले का था। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा है। ऐसी संभावना है कि यह एक प्रकार के विलुप्त समुद्री सांप या छिपकली का अंडा है। वैज्ञानिकों ने कई साल तक इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की। 2018 में, एक जीवाश्म विज्ञानी ने सुझाव दिया कि यह एक अंडा हो सकता है, लेकिन स्कैन से पता चला कि अंडे के अंदर कोई कंकाल नहीं था। तब उन्हें इसके मोसासौर के साथ लिंक होने पर संदेह हुआ। मोसासौर 66 मिलियन साल पहले अंटार्कटिक समुद्र में रहने वाली विशालकाय छिपकलियां थी। मोनासौर उसी समय विलुप्त हो गए थे जब डायनासोर लुप्त हुए थे।यूनिवर्सिटी ऑफ चिली के बायलॉजी डिपार्टमेंट के एलेक्जेंडर वर्गस ने कहा है,"इस परिकल्पना को लेते हुए कि यह एक मोसासौर था, आप उस संबंध का अध्ययन कर सकते हैं जो वर्तमान छिपकलियों और उनके अंडों के आकार और उनके वयस्क शरीर के आकार के बीच मौजूद है। उस तरह के विभिन्न आंकड़ों को लेते हुए, जैसे अंडे का आकार बनाम वयस्क तो आप एक समीकरण बनाकर एक अनुमान लगाते हैं, कि मोसासौर यानी कि उस विशालसकाय छिपकली का आकार क्या था, जिसका यह अंडा है। इन अनुमानों का कहना है कि यह ऐसा जानवर था जो कम से कम सात मीटर से 17 मीटर लंबा (23 से 56 फीट) लंबा था। इसलिए, यह वास्तव में विशालकाय हो सकता है।"अंडे की खोज इस धारणा को चुनौती देती है कि समुद्री सरीसृप जैसे कि मोसासौर अंडे नहीं देते थे और वे बच्चे को जन्म देते थे।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।