विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बबीता जी’ से लेकर ‘अंजलि भाभी’ तक, तारक मेहता के ये एक्टर अभी भी हैं बैचलर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बबीता जी’ से लेकर ‘अंजलि भाभी’ तक, तारक मेहता के ये एक्टर अभी भी हैं बैचलर
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘टप्पू सेना’ को छोड़ भिड़े-माधवी, तारक-अंजलि, जेठा-दया, बबीता-अय्यर, यहां तक कि बावरी और बागा बॉय भी कपल्स हैं। लेकिन ‘बैचलर’ पत्रकार पोपट आज भी अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। क्या आप जानते हैं शो में ऐसे कई कलाकार हैं जो तारक मेहता में तो शादीशुदा नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी में वह अभी तक बैचलर हैं।

TMKOC की बैचलर लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता का। मुनमुन के अफेयर्स की खबरें यूं तो सामने आती रही हैं। कुछ वक्त पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिसमें बताया गया था कि इन दिनों मुनमुन शो TMKOC के ही एक एक्टर को डेट कर रही हैं। जी हां, जेठालाल और दया के बेटे टप्पू यानी Raj Anadkat। राज और मुनमुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसी खबरें भी सामने आई थीं। इसके अलावा कोरोना आने से पहले दोनों को एक दूसरे के साथ लंच डिनर डेट पर आते जाते भी देखा गया था।

राज टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं, इन्होंने ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ शो से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। तारक मेहता में उन्हें टप्पू के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। मुनमुन और राज की मुलाकात इस शो के सेट के दौरान ही हुई थी। इससे पहले मुनमुन का नाम बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान कोहली के साथ जुड़ा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। लेकिन मुनमुन और अरमान की कुछ खास जमी नहीं और जल्द ही ये रिश्ता खत्म हो गया। शो में तारक मेहता की पत्नी अंजलि यानी ‘अंजलि भाभी’ भी असल जिंदगी में बैचलर ही हैं।

अंजलि का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस नेहा मेहता कुछ वक्त पहले रिलेशन में थीं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह सिंगल हैं। शो में बबीता जी के पति अय्यर यानी तनुज महाशब्दे भी अभी तक सिंगल हैं। तो वहीं सोढ़ी यानी गुरु चरण सिंह और डॉक्टर हाथी यानी निर्मल सोनी को भी अपने हमसफर का इंतजार है।

विज्ञापन