बिहार: बदसलूकी कर रहे अफसर का VIDEO बनाने लगी लड़की, CO ने जड़ा थप्पड़
बिहार - बदसलूकी कर रहे अफसर का VIDEO बनाने लगी लड़की, CO ने जड़ा थप्पड़
|
Updated on: 17-May-2021 04:58 PM IST
बिहार के बक्सर से एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां पर सर्कल ऑफिसर अनिल कुमार ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की। पहले लड़की को थप्पड़ मारा फिर उसका कान मरोड़कर उसे नीचे गिरा दिया। लड़की सीओ के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। यह मामला अंचल क्षेत्र के बड़कागांव सबल पट्टी का है। बता दें, इससे पहले रामोपत्ति की रहने वाली एक महिला ने भी सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था दुकान को सील करने के दौरान सीओ अनिल कुमार ने उनके पति पर जान लेवा हमला किया था। जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी। सेमरी प्रखंड के सीओ अनिल कुमार विधाक के कहने पर एक विवाद के मामले में यहां आए थे। आते ही सीओ ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एक लड़की ने सीओ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बस यही बात उन्हें पसंद नहीं आई और लड़की को पीटने लगे। उसका मोबाइल तोड़ दिया थप्पड़ लगने से लड़की में चोट आई और उसकी कान की बाली भी टूट कर नीचे गिर गई। सीओ की इस बदसलूकी पर लड़की ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले ही सिमरी रामोपट्टी की एक महिला द्वारा उनपर अपने पति पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी सिमरी थाने में ही दर्ज कराई गई थी। बड़कागांव सबल पट्टी में एक सार्वजनिक रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद था। उनमें से एक पक्ष ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव से की थी। विधायक ने सीओ से मामले को देखने को कहा था। इसके बाद अनिल कुमार मौके का मुआयना के लिए गए थे। दोनों पक्षों से बातचीत के दौरान सीओ का विवाद हो गया। इस मामले पर एसडीएम हरेंद्र राम ने बताया कि सीओ द्वारा घटना की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।